Translate

Keyboard क्या है, प्रकार, ले आउट, बटनों के प्रकार व इनका उपयोग

Keyboard in hindi : कीबोर्ड से तो आप भली-भांति परिचित होंगे इसका नाम आपने अक्सर ही सुना होगा। कीबोर्ड को हिंदी में कहते हैं कुंजीपटल । जिसका तात्पर्य है एक ऐसा वर्ड जिसमे कई सारी की है। पहले के समय में ,कीबोर्ड सिर्फ हमारे कंप्यूटर सिस्टम के साथ होता था किंतु आजकल तो कीबोर्ड हमारे मोबाइल फोन में भी उपलब्ध है जिसकी मदद से हम किसी भी व्यक्ति को मैसेज या कोई भी चीज जो मोबाइल में करते हैं।

Keyboard क्या है, प्रकार, ले आउट, बटनों के प्रकार व इनका उपयोग

वह कीबोर्ड की सहायता से ही करते हैं तो आप समझ ही गए होंगे कि कीबोर्ड कितना आवश्यक है आज की दुनिया में। आज हमारे इस लेख का उद्देश्य भी कीबोर्ड के विषय में आपको जानकारी देना है आज हम आपको बताएंगे कीबोर्ड क्या है कीबोर्ड का उपयोग कैसे करें कीबोर्ड की उत्पत्ति कैसे हुई आदि अंत तक इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Keyboard क्या है?

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है। कीबोर्ड की मदद से हम अपने कंप्यूटर लैपटॉप और मोबाइल में किसी भी अक्षर को लिखकर एक कम्युनिकेशन को स्थापित करते हैं। आसान भाषा में कहे कीबोर्ड की सहायता से हम टाइपिंग करते हैं।

Keyboard का निर्माण

सबसे पहले अमेरिका के एक साइंटिस्ट जिनका नाम क्रिस्टोफर लैथम सोल्स उन्होंने  कीबोर्ड की रचना की। Christopher ने जिस keyboard की चना की थी रचना की थी उसको QWERTY layout कहा।जिसका उपयोग आज भी किया जाता है।

Keyboard के बटन

पहले कीबोर्ड में 84 बटन हुआ करते थे किंतु आज के टाइम में कीबोर्ड में 100 से 110 के बीच बटन उपलब्ध है। अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग कीबोर्ड होते हैं जैसे गेम खेलने के लिए गेमिंग कीबोर्ड होता है जिसमें बटन काम या ज्यादा होते हैं इसी प्रकार म्यूजिक कंट्रोल करने वाले कीबोर्ड में अलग बटन होते हैं।

Keyboard का फायदा 

कीबोर्ड की मदद से हम क्या-क्या कार्य कर सकते हैं इन सभी की जानकारी हम आपको निम्नलिखित पदों में दे रहे हैं।

  •  सबसे महत्त्वपूर्ण फायदा यह है कि कीबोर्ड की सहायता से आप आसानी से अल्फा न्यूमेरिकल डाटा कंप्यूटर में उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि माउस सिस्टम से ना कनेक्ट हो तो कीबोर्ड की सहायता से आप माउस द्वारा किए गए कार्य को कीबोर्ड के द्वारा कर सकते हैं।
  • कीबोर्ड की सहायता से आप कंप्यूटर को कमान या ऑर्डर  दे सकते हैं।
  • कीबोर्ड में उपलब्ध शार्टकट कि  shortcut key का प्रयोग करके अनेक कार्य कर सकते हैं जिसकी वजह से आपके काफी सारे समय बचेंगे।
  • इसके अलावा आप कीबोर्ड का उपयोग गेम खेलने म्यूजिक प्ले करने में भी कर सकते हैं।
  • आपके मोबाइल में दिए गए कीबोर्ड की सहायता से आप अपने मोबाइल को ऑपरेट कर सकते हैं।

ये सभी कार्य आप की बोर्ड द्वारा कर सकते है।

Keyboard का उपयोग कैसे करें?

कीबोर्ड को उपयोग करने के लिए आपको उसे अपने कंप्यूटर के साथ जोड़ना होगा। कीबोर्ड को आप अपने कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं जिसके लिए हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स बता रहे हैं जिसे आप फॉलो करके अपने कीबोर्ड को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं

  • कीबोर्ड को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए आपको कनेक्टर की जरूरत पड़ेगी यह कनेक्टर कुछ इस प्रकार हैं सीरियल कनेक्टर ,पीएस/2 कनेक्टर ,यूएसबी कनेक्टर एंड वायरलेस कनेक्टर।
  • इन सभी कनेक्टरों में से किसी एक कनेक्टर के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर से कीबोर्ड को जोड़ सकते हैं
  • आज के समय में कीबोर्ड को जोड़ने के लिए यूएसबी का प्रयोग अत्यधिक किया जाता है तथा वायरलेस कीबोर्ड को भी काफी महत्व दिया जाता है।
  • वायरलेस कीबोर्ड radio-frequency के माध्यम से काम करता है जैसे वाईफाई ब्लूटूथ या इंफ्रारेड तकनीक के द्वारा।

Keyboard कितने प्रकार होते हैं?

कीबोर्ड मुख्य रूप से दो प्रकार के प्राप्त किया जाता है।

  1. serial keyboard
  2. parallel keyboard

सीरियल कीबोर्ड और पार्लर कीबोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं

1.Serial keyboard _सीरियल प्री बोर्ड का उपयोग डाटा को बिट बाय बिट (bit by bit) के द्वारा किया जाता है। बिट बाय बिट का तात्पर्य सीरियल ट्रांसमिशन है। बिट बाय बिट को हम इस तरह भी समझ सकते हैं कि एक बार में एक बिट उसके बाद दूसरे बिट फिर तीसरे बिट इस तरह से एक-एक करके बिट को भेजा जाता है और सारे बिट एक दूसरे को अनुकरण करते हैं। यह कीबोर्ड थोड़ा सस्ता होता है और इस कीबोर्ड में गति भी बहुत कम होती है क्योंकि बिट बाय बिट में डाटा को भेजने में समय लगता है।

2.Parallel keyboard _parallel कीबोर्ड सीरियल कीबोर्ड से थोड़ा अलग है। इस कीबोर्ड में इन हमारे द्वारा इनपुट किए डाटा को एक साथ ही कंप्यूटर में पैरेलल के रूप में भेजता है। हम कह सकते हैं पैरेलल कीबोर्ड की स्पीड सीरियल कीबोर्ड से कई गुना ज्यादा अच्छी होती है लेकिन इस कीबोर्ड की कीमत बहुत ज्यादा होती है। इसमें सभी भी बिट एक साथ भेजी जाती है जिससे जितनी बिट होती हैं उतने वायरस लगे होते हैं।

Keyboard के Buttons

कीबोर्ड में कई प्रकार के बटन होते हैं जैसे_

  • अल्फाबेटिकल बटन
  • न्यूमेरिकल बटन
  • फंक्शन की
  • करसन कंट्रोल की
  • नेविगेशन की
  • एरो की
  • मोडीफायर
  • स्पेशल सिंबल की/स्पेशल कैरेक्टर
  • लॉजिकल साइन की
  • Punctuation  मार्क की
  • टूगल की
  • स्पेशल पर्पज की

यह सभी बटन या कि हमारे कीबोर्ड पर उपलब्ध होती हैं जिसे सिचुएशन के हिसाब से उपयोग किया जाता है।

Keyboard के बटन का क्या उपयोग है?

ऊपर हमने देखा कि कीबोर्ड में कई सारे बटन होते हैं आइए अब हम जानते हैं कि इन keys का हम कहां-कहां उपयोग करते हैं।

1.Alphabetical key _keyboard पर उपस्थित ए टू ज जितने भी अक्षर होते हैं वह सभी अल्फाबेटिकल की कहा जाता है। इन  बटन की संख्या 26 होती है। अल्फाबेटिकल की का उपयोग हम शब्द को लिखने में करते हैं।

2.Numerical keys _कीबोर्ड में मौजूद नंबर्स या अंक को टाइप करने के लिए न्यूमेरिकल की का उपयोग किया जाता है। न्यूमेरिकल किस कीबोर्ड के राइट साइड में होता है। न्यूमेरिकल चीज को न्यूमेरिक पैड भी कहा जाता है।

न्यूमेरिकल की में 0 से 9तक के अंक तथा  दशमलव,जोड़, गुड़ा भाग एंटर एवं क्लियर के बटन भी होते हैं।

कल की का उपयोग हम मैथमेटिक्स में करते हैं। इसके अलावा न्यूमेरिकल कि के सिवा आप फंक्शन कि के इस्तेमाल से भी अंको को टाइप कर सकते हैं।

3.Function keys_फंक्शन की कीबोर्ड के सबसे ऊपर स्थित होता है जिसमें f1 से लेकर f12 तक संख्याएं दिए होते हैं। फंक्शन की एक स्पेशल फंक्शन को परफॉर्म करती हैं इनका कार्य प्रत्येक सॉफ्टवेयर के अनुसार होता है।

Function keyकार्य
F1हेल्प प्राप्त करने के लिए
F2सेलेक्ट किए हुए ऑप्शन रिनेम करने के लिए
F3फाइल एक्सप्लोरर या विंडो एक्सप्लोरर में फाइल या फोल्डर को ढूंढने के लिए
F4फाइल एक्सप्लोरर में एड्रेस बार होता है जो की फाइल या फोल्डर को एड्रेस के साथ सहित विजिबल होता  है
F5एक्टिव विंडो यानी जो विंडो का उपयोग कर रहे उस को रिफ्रेश करने के लिए
F6विंडो या डेस्कटॉप में विभिन्न चीजों के बीच  move करने के लिए
F7MS word में spelling or grammar चेककरने के लिए
F8Ms word में सिलेक्शन को एक्सटेंड करने के लिए। जरूरत अनुसार एक लाइन एक पैराग्राफ एक पेज या पूरे पेज को सेलेक्ट करने के लिए
F9एमएस वर्ड में डॉक्यूमेंट को रिफ्रेश करने के लिए एमएस एक्सेल में एक वर्कबुक की सभी वर्कशीट कैलकुलेट करने के लिए
F10मेनू बार को एक्टिव करने के लिए
F11विंडो को मैक्सिमाइज मिनिमाइज करने के लिए
F12Ms word में सेव एज डायलॉग बॉक्स ओपन करने के लिए

यह सभी फंक्शन की सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार चेंज होते रहते हैं इसलिए हर की को अलग-अलग प्रोग्राम में अलग-अलग उपयोग कर सकते हैं।

4.Cursor control/navigation/arrow key_इनका उपयोग हम कर्सर को स्क्रीन में कहीं भी ले जाने के लिए करते हैं। इन बटन पर चार विभिन्न दिशाओं को दर्शाया जाता है जिसे हम arrow key कहते हैं। इसके अलावा चार और बटन होते हैं जिसके उपयोग से हम कर सर को कंट्रोल कर सकते हैं जैसे होम home, एंड end ,पेज अप page up,पेज डाउन page down।

5.Modifier key/Combination key_कीबोर्ड में ऐसी कई बटन है जो दूसरे बटन के मुख्य कार्य को परिवर्तित कर देती है जिसे हम मोडीफायर की कहते हैं। इन बट्नों का उपयोग हम कीबोर्ड के शॉर्टकट में उसे करते हैं।ये keys कुछ इस प्रकार है _

  • Shift
  • Control (Ctrl)
  • Alter (Alt)

इन बटन को अकेले दबाए तो यह कोई कार्य नहीं करती इनका उपयोग किसी अन्य बटन के साथ किया जाता है। दूसरे button के साथ काम करने या उपयोग करने की वजह से इन्हें कॉन्बिनेशन की इस भी कहते हैं। यह बटन दूसरे के दूसरे बटन के कार्य को मॉडिफाई कर देती हैं इसलिए इन्हें मॉडिफाई keys भी कहा जाता है।

जैसे_यदि हम केवल सी के बटन को दबाते हैं तो सी अक्षर टाइप होता है। लेकिन यदि हम सी बटन को शिफ्ट के साथ दबाए तो सी कैपिटल लेटर में टाइप होगा,कंट्रोल के साथ दबाए तो सिलेक्टेड टेस्ट या इमेज या ऑब्जेक्ट कॉपी हो जाएगा और यदि शिफ्ट प्लस कंट्रोल के साथ दबाए तो या इसके काम को बदल देगा।

नोट _कैप्स लॉक caps lock, नम लॉक num lock, स्क्रोल लॉक scroll lock, स्पेस बार space bar,विंडोज लोगों की windows  logo key, बैकस्पेस backspace आदि सभी बटन मोडीफायर की श्रेणी में आते हैं क्योंकि इन सभी बर्तनों के उपयोग से कीबोर्ड के शॉर्टकट परफॉर्म होते हैं और यह अल्फाबेट की या अन्य बटन के वास्तविक कार्य को बदल देती हैं इसलिए इन्हें भी मॉडिफायर की कहा जाता है।

6.Special symbol key_यह की फंक्शन की के ठीक नीचे होती हैं।इन्हें @,#,$ आदि से प्रदर्शित करते है। इन बटन का उपयोग आप शिफ्ट बटन के साथ ही कर सकते हैं।

7.Logical sign key_<,>,?,^,& ये सभी बटन को logical operation को परफॉर्म करने के लिए करते हैं।

8.punctuation mark keys_वह सारे बटन जिसमें पंक्चुएशन मार्क उपस्थित होते हैं उन्हें पंक्चुएशन मार्क की कहते हैं जैसे_comma (,)full stop(.) Question mark (? )Semi colon(;)colon(:)single quotation mark( ‘ )double quotation mark( “)exclamation mark backward slash(/)forward slash(\) आदि

9.Toggle key_इस बटन को एक बार दबाने पर ऑन हो जाती है और दोबारा दबाने पर ऑफ हो जाती है ऐसी बटन को टॉगल की कहते हैं। जैसे_caps lock,numlock key,scroll key lock, space bar आदि।

10.special purpose or special command key_ स्पेशल परपज की का उपयोग हम विशेष कार्यों के लिए करते हैं। जैसे _tab key,esc key,caps lock,shift key आदि

FAQ’s

प्रश्न _कीबोर्ड क्या है

उत्तर_कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है।

प्रश्न_कीबोर्ड का आविष्कार  किसने किया?

उत्तर_क्रिस्टोफर लैथम सोल्स ने पहली बार कीबोर्ड का अविष्कार किया।

प्रश्न_कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

उत्तर_पहले कीबोर्ड में 84 बटन हुआ करते थे किंतु आज के टाइम में कीबोर्ड में 100 से 110 के बीच बटन उपलब्ध है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल की मदद से आपके कीबोर्ड के विषय में सभी जानकारियां प्राप्त हो गई होगी। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तों के बीच इसे शेयर करना ना भूले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ