Translate

भारत में कुल कितने राष्ट्रीय दल है : राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है

भारत के निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता दी है साथ ही चुनाव चिन्ह(आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के द्वारा 1. राष्ट्रवादी कांग्रेस(NCP) 2. तृणमूल कांग्रेस(TMC) और 3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(CPI) इन तीन दलों का राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा समाप्त हो गया है।

चुनाव चिन्ह(आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के द्वारा चुनाव आयोग द्वारा पंजीकृत और गैर-पंजीकृत राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाते हैं और इस आदेश के तहत किसी पार्टी को दिये गये चुनाव चिन्ह और प्रतीक का उपयोग कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती है।

आयोग का यह फैसला 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों तथा 2014 के बाद से 21 राज्यों के विधानसभा चुनावों, पार्टियों के प्रदर्शन की समीक्षा पर आधारित है।

हाल ही में हुए गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) ने 12.9 % वोट और 5 सीट हासिल करके आप भारत की 9वीं राष्ट्रीय पार्टी बन गई। 

राष्ट्रीय दल क्या होता है: -  राष्ट्रीय दल वह होता है जो राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थित हो जबकि क्षेत्रीय दल केवल किसी विशेष राज्य स्तर पर उपस्थित होता, 

जबकि क्षेत्रीय दल केवल किसी विशेष राज्य या क्षेत्र तक सीमित होता है राष्ट्रीय दल आमतौर पर बड़ी पार्टियां होती हैं जैसे भाजपा, कांग्रेस आदि लेकिन कुछ छोटे दलों जैसे कम्युनिस्ट पार्टियों को भी राष्ट्रीय दलों के रूप में मान्यता प्राप्त है।

भारत में 1952 के पहले आम चुनाव में 14 राष्ट्रीय दल थे भारत का चुनाव आयोग चुनाव के उद्देश्य से राजनीतिक दलों को पंजीकृत करता है, 

फिर उन्हें उनके चुनावी परफॉर्मेंस के आधार पर राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय दलों के रूप में मान्यता देता है फिर राजनीतिक दल जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार राष्ट्रीय दल या राज्य दल के रूप में मान्यता प्राप्त करते हैं। 



भारत में कुल कितने राष्ट्रीय दल है :  राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है  : List of National Parties in hindi


List of National Parties in hindi:-  भारत के चुनाव आयोग ने अब तक 6  दलों को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी है।(भारत में 6  राष्ट्रीय दल) :

  1. भारतीय जनता पार्टी(BJP), 
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC),  
  3. बहुजन समाज पार्टी(BSP), 
  4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)(CPM), 
  5. नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP), 
  6. आम आदमी पार्टी(AAP)|

हाल ही में किन पार्टियों का राष्ट्रीय दल का दर्जा छिना है :-

  1. सर्व भारतीय तृणमूल कांग्रेस(TMC), 
  2. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(CPI),
  3. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP),

भारतीय जनता पार्टी : - इसकी स्थापना 1980 में हुई थी, इसके संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई, व लाल कृष्ण आडवाणी थे तथा वर्तमान में इसके अध्यक्ष जेपी नड्डा है, 

इसका चुनाव चिन्ह कमल है, पार्टी का मुख्यालय-  6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली 110001 में है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस :-  इसकी स्थापना 1985 में हुई थी इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम, दादा भई नौरोजी, दिनशा वाचा थे  तथा वर्तमान में इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे है,

इसका चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा है, इसका मुख्यालय -अकबर रोड नई दिल्ली 110001 | 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) :-  इसकी स्थापना 1999 में हुई इसके संस्थापक शरद पवार, पी ए संगमा, तारिक अनवर तथा वर्तमान में इसके अध्यक्ष शरद पवार हैं इसका चुनाव चिन्ह घड़ी है इसका मुख्यालय -10, विशंभर मार्ग नई दिल्ली 110001।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) :-  इसकी स्थापना 1984 में हुई इसके संस्थापक काशीराम थे इसके वर्तमान अध्यक्ष मायावती हैं इसका चुनाव चिन्ह हाथी है इसका मुख्यालय - 12, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड नई दिल्ली 110001 में है | 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - मार्क्सवादी (CPM ) :-  इसकी स्थापना 1964 में हुई इसके संस्थापक ज्योति बसु, हरकिशन सिंह सुरजीत, EMS नंबूदरी थे तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष सीताराम येचुरी है, 

इसका चुनाव चिन्ह हथोड़ा और हसिया है तथा इसका मुख्यालय - AK गोपालन भवन भाई वीर सिंह मार्ग नई दिल्ली 110001 में है|  

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(CPI) :-  इसकी स्थापना 1925 में हुई इसके संस्थापक मानवेंद्र नाथ राय थे, इसके वर्तमान अध्यक्ष डी. राजा हैं इसका चुनाव चिन्ह हसिया और बाली है, इसका मुख्यालय - 15, आजाद भवन, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग नई दिल्ली 110002 में है | 

सर्व भारतीय तृणमूल कांग्रेस(TMC) :-  इसकी स्थापना 1998 में हुई इसके संस्थापक ममता बनर्जी हैं तथा वर्तमान अध्यक्ष भी ममता बनर्जी हैं इसका चुनाव चिन्ह फूल और घास है, इसका मुख्यालय - 30- बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट कोलकाता- 700026  में है|  

नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP) :-  इसकी स्थापना 2013 में हुई, इसके संस्थापक P.A. संगमा है तथा वर्तमान अध्यक्ष कोनराड संगमा है इसका चुनाव चिन्ह किताब है तथा इसका मुख्यालय प्लॉट नंबर 90A लचाऊ मिरि,  जिला पूर्वी खासी हिल्स, शिलांग में है |  

आम आदमी पार्टी(AAP) :-  इसकी स्थापना 2012 में हुई थी इसके संस्थापक में अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी व अनंद कुमार जैसे लोग शामिल है, 

इसके वर्तमान अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल हैं, पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू है, 

विचारधारा -सामाजिक लोकतंत्र और भ्रष्टाचार का विरोध, 

इसका मुख्यालय -  कोशाम्बी(भारत की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), गाजियाबाद।

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे प्राप्त होता है :-  

राष्ट्रीय दलों की मान्यता के लिए शर्तें -

बनाये गये मानदंडों के आधार पर कोई भी पार्टी समय-समय पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर सकती है या अपना दर्जा खो सकती है।

चुनाव आयोग राजनीतिक दलों और चुनाव चिन्ह, 2019 हैंडबुक के अनुसार, एक राजनीतिक दल को एक राष्ट्रीय दल माना जायेगा यदि -

  • यदि कोई पार्टी लोकसभा या विधानसभा के आम चुनावों में 4 या 4 से अधिक राज्यों में वेध मतों का 6% मत प्राप्त करती है तथा साथ ही वह किसी राज्य या राज्य से लोकसभा में 4 सीट प्राप्त करती है,
  • यदि वह लोकसभा में 2% स्थान(11 सीट) जीतती है तथा यह सदस्य तीन विभिन्न राज्यों से चुने जाते हैं, 
  • यदि कोई दाल कम से कम चार राज्यों में राज्यस्तरीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त हो जैसे AAP ने दिल्ली में 64 सीटें,  पंजाब में 92, गोवा में 2,  गुजरात में 5 सीटें प्राप्त की है।

राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा कैसे प्राप्त होता है

  • यदि उस दल ने राज्य की विधानसभा के आम चुनावों में कुल वैध मतों का 6% प्राप्त किया हो तथा इसके अलावा उसने संबंधित राज्य में 2 स्थान प्राप्त किए हो 
  • या 
  • यदि वह राज्य की लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में उस राज्य से हुए कुल वैध मतों का 6% प्राप्त करता है तथा इसके अतिरिक्त उसने संबंधित राज्य में लोकसभा की कम से कम 1 सीट जीती हो, 
  • यदि उस दल ने राज्य की विधानसभा के कुल स्थानों का 3% या 3 सीटें, जो भी ज्यादा हो प्राप्त किए हो(छोटे राज्यों में कम से कम 3 सीटें), 
  • यदि प्रत्येक 25 सीटों में से उस दल ने लोकसभा की कम से कम 1 सीट जीती हो, 
  • यदि यह राज्य में लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में या विधानसभा चुनाव में कुल वैध मतों का 8% प्राप्त कर लेता है(यह शर्त वर्ष 2011 में जोड़ी गई थी।)

राष्ट्रीय पार्टी के फायदे : - 

  • पूरे देश में एक ही चुनाव चिन्ह उपयोग करने का अधिकार मिल जाता है तथा चुनाव चिन्ह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, क्योंकि कोई दूसरी पार्टी इस चिन्ह को यूज नहीं कर सकती | 
  • 40 स्टार प्रचारक रखने की अनुमति मिल जाती है, स्टार प्रचारक का चुनावी खर्चा उम्मीदवार के खर्च में नहीं जोड़ा जाता है तथा राज्य स्तरीय पार्टी 20 स्टार प्रचारक रख सकती हैं|  
  • निर्वाचन सूचियों को प्राप्त करने की सुविधा मिल जाती है|  
  • सरकारी टेलीविजन और रेडियो स्टेशन पर राजनीति प्रसारण हेतु समय दिया जाता है, 
  • नामांकन के लिए केवल 1 प्रस्तावक ही आवश्यकता होती है यानी कोई उम्मीदवार नामांकन भरने जाता है तो उसे केवल 1 प्रस्तावक की आवश्यकता होती है।

राष्ट्रीय दल से सम्बंधित जानकारी( FAQs) :- 

Q. भारत में चुनाव चिन्ह कौन प्रदान करता है?

A. भारत में चुनाव चिन्ह भारत का निर्वाचन आयोग प्रदान करता है |

Q. भारत का पहला राजनीतिक दल कौन सा है?

A. भारत का पहला राजनीतिक दल भारतीय कांग्रेस पार्टी है | 

Q. भारत में नंबर 1 पार्टी कौन सी है ?

A. भारत में नंबर 1 पार्टी भारतीय जनता पार्टी है 

Q. 2023  में भारत में कितने राष्ट्रीय दल हैं?

A. 2023  में भारत में कितने 9 राष्ट्रीय दल हैं | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ