Translate

Computer Science क्या है? जाने कोर्स, करियर, सब्जेक्ट्स, फीस, और सैलरी के बारे पूरी जानकारी।


वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी बहुत ही तेजी से बढ़ रही है जैसे पहले एग्जाम हो या किसी तरह के फॉर्म को भरना हो, वह कागजी तौर पर होता था लेकिन वर्तमान के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है इस प्रकार बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ कंप्यूटर साइंस की मांग बढ़ती जा रही है कंप्यूटर साइंस के बिना टेक्नोलॉजी आगे बढ़ ही नहीं सकती। कंप्यूटर साइंस एक सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला सब्जेक्ट बन चुका है जिसका इस्तेमाल शिक्षा, बिजनेस, प्रौद्योगिकी, मेडिकल तथा प्रत्येक स्थान पर होता है।


आपको कहीं जाना है तो आप घर बैठे ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं यदि आपको शिक्षा घर में ग्रहण करनी है तो आपको ऑनलाइन tuition मिल जाते हैं यह सभी संभव हो पाया है कंप्यूटर साइंस के ही जरिए। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके कंप्यूटर साइंस से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं इस आर्टिकल से जुड़े रहे और कंप्यूटर साइंस से जुड़ी सभी सटीक जानकारी को ग्रहण करें।


Computer Science क्या है? जाने कोर्स, करियर, सब्जेक्ट्स, फीस, और सैलरी के बारे पूरी जानकारी।


कंप्यूटर साइंस क्या है(Computer Science in hindi)


यदि आप कंप्यूटर साइंस के विषय में बात कर रहे हैं तो आपके सबसे पहला प्रश्न यही होगा कि computer science kya hai. असल में कंप्यूटर साइंस साइंस का एक ब्रांच है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर तथा कंप्यूटर सिस्टम से जुड़ी जानकारियां को ग्रहण किया जाता है इसके अंतर्गत इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी भी आती है जिसका इस्तेमाल वर्तमान में बहुत ही तेजी से हो रहा है। कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत data science, Software, network, क्रिप्टोग्राफी, एल्गोरिथ्म्स, विशेषता संचालन आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अध्ययन किया जाता है।


कंप्यूटर साइंस में हम कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर दोनों का अध्ययन करते हैं और उसे नेटवर्क के साथ कैसे जोड़ा जाए इसका भी अध्ययन करते हैं। कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत सिर्फ हम कंप्यूटर साइंस से जुड़े तथ्यों के बारे में जानते नहीं बल्कि आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए किस प्रकार कंप्यूटर साइंस को इस्तेमाल किया जाए इसका भी अध्ययन करते हैं।


कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत किन-किन subjects का अध्ययन किया जाता है?


कंप्यूटर साइंस एक ऐसा साइंस का ब्रांच है जिसके अंतर्गत हम कई सब्जेक्ट का अध्ययन करते हैं जो निम्नलिखित है-

  • C++ प्रोग्रामिंग

  • डाटा माइनिंग

  • एल्गोरिथम एनालिसिस एंड डिजाइन

  • कंट्रोल स्ट्रक्चर्स

  • एप्लीकेशन्स

  • कंप्यूटर नेटवर्क्स

  • इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स

  • इंट्रोडक्शन टू प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स

  • इंट्रोडक्शन टू नंबर सिस्टम एंड कोड्स

  • कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन प्रिंसिपल्स

  • डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम्स

  • डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम

  • जावा प्रोग्रामिंग

  • मैथमेटिकल फाउंडेशन फॉर कंप्यूटर साइंस

  • फंडामेंटल्स ऑफ़ PHP

  • नेटवर्क सिक्योरिटी

  • इंट्रोडक्शन टू एंबेडेड सिस्टम्स

  • डाटा स्ट्रक्चर्स

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

  • क्रिप्टोग्राफी

  • माइक्रोकंट्रोलर्स एंड एंबेडेड सिस्टम्स

  • डिस्क्रीट मैथमेटिक्स

  • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग

  • C language

  • मशीन लर्निंग 

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस


10वीं क्लास के बाद कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज:


दसवीं कक्षा तक बेसिक लेवल के कंप्यूटर से रिलेटेड तथ्यों को पढ़ने के बाद दसवीं क्लास उत्तीर्ण करने पर आप अपने एजुकेशन में कंप्यूटर साइंस को जोड़ सकते हैं और कंप्यूटर साइंस से जुड़े कई कोर्स कर सकते हैं  जैसे  Diploma in Computer Science and Engineering, Diploma in Computer Programming, Diploma in Computer Science, Diploma in Computer Engineering, Diploma in Computer science and Technology इत्यादि।


12वीं क्लास के बाद कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज:


यदि आपने अपनी दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 11वीं 12वीं की पढ़ाई साइंस लेकर किया है तो आप 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस के कई कोर्सेज कर सकते हैं जिसमें आपके करियर के कई विकल्प मिल जाएंगे। BE Computer Science, BSc Computer Science, BE CSE, BTech CSE,BA Computer Science, Bachelor of Computer Science, BSc Hons in Computer Science, BTech Computer Science आदि 12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज है।


पोस्ट ग्रेजुएट के बाद कंप्यूटर साइंस कोर्सेज:


यदि आप ग्रेजुएट हो चुके हो और आपको आपके आगे की पढ़ाई कंप्यूटर साइंस के साथ कंटिन्यू करनी है तो आपके पास निम्नलिखित विकल्प है जिसके अंतर्गत आप अपने मास्टर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं।

  • MTech Computer Science Engineering

  • MSc in Computer Science

  • MS in Computer Science

  • MTech Computer Science

  • MSc Computer Science and Technology


डॉक्टरेट लेवल पर कंप्यूटर साइंस कोर्सेज:


यदि आप ग्रेजुएट होने के बाद अपने मास्टर्स की पढ़ाई कंप्लीट कर चुके हैं कंप्यूटर साइंस से आगे की पढ़ाई कंटिन्यू करना चाहते हैं तो मास्टर्स के बाद आप अपने आगे की पढ़ाई कंप्यूटर साइंस से कर सकते हैं कंप्यूटर साइंस के निम्नलिखित कोर्सेज मास्टर्स के बाद आपको करने को मिलते हैं।

  • PhD Computer Science and Information Technology

  • PhD in Computer Science

  • PhD Computer Science and Engineering


कंप्यूटर साइंस में करियर की संभावना:


यदि आप अपने career को लेकर चिंतित हैं और आप सोच रहे हैं कि कंप्यूटर साइंस में किस प्रकार अपना career बनाएं तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आप किस क्षेत्र में रुचि रखते हैं। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रुचि का होना बहुत ही जरूरी होता है। कंप्यूटर साइंस पढ़ने के बाद करियर बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध है।


  • यदि आपकी रुचि कंप्यूटर के हार्डवेयर में है तो आपको computer hardware development विषय में पढ़ाई करनी चाहिए जिसके अंतर्गत आपको कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा उसका हार्डवेयर के विकास के बारे में पढ़ाई करनी होती है जिससे भविष्य में आपको computer hardware engineer जैसे पदों पर नौकरी मिल सकती है।

  • यदि आपकी रुचि  कंप्यूटर साइंस के थियोरेटिकल पार्ट्स में है तो आपको कंप्यूटर रिसर्च की ओर बढ़ना चाहिए।

  • यदि आप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विषय में रुचि रखते हैं तो आपको इसके अंतर्गत सॉफ्टवेयर डिजाइन तथा इंप्लीमेंटेशन तथा कंस्ट्रक्शन के बारे में पढ़ाई करनी होगी और आपको भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल सकती है।

  • यदि आप कंप्यूटर के System में रुचि रखते हैं तो System विषय के अंतर्गत ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम जैसे सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करेंगे। इस विषय के अंतर्गत आपको Computer system analyst जैसी कई करियर के कई विकल्प मिल जाते हैं।

  • यदि आप नेटवर्किंग जैसे सब्जेक्ट में रुचि रखते हैं तो आपको बता दिया जाए कि इसके अंतर्गत आपको Computer network architect जैसी नौकरियां मिल सकती हैं। इस विषय के अंतर्गत आपको कंप्यूटर के interconnectivity तथा नेटवर्क्स के protocols के बारे में अध्ययन करना होगा। 

  • यदि आप programming languages में रुचि रखते हैं तो आपका भविष्य उज्जवल है क्योंकि कोई ऐप बनाना हो या कोई गेम बनाना हो किसी सॉफ्टवेयर को design करना हो इन सभी कार्यों में कोडिंग की आवश्यकता होती है कोडिंग के बिना यह नहीं हो सकते। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के अंतर्गत आप कई प्रकार के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में अध्ययन करते हैं जैसे सी C language, Java, python, c++इत्यादि।

  • यदि आप ग्राफिक्स में रुचि रखते हैं तो आज के वक्त में ग्राफिक्स की काफी मांग है सभी लोग एनीमेशन मूवीज पसंद करते हैं जिनको बनाने के लिए ग्राफिक्स की आवश्यकता होती है।अच्छी ग्राफिक्स अच्छी एनीमेशन मूवी को construct  करने में मदद करता है।

  • यदि आप कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आने वाले व्यावहारिक भाग को पसंद करते हैं तो आपको कंप्यूटर डेवलपमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।


कंप्यूटर साइंस की फीस:


कंप्यूटर साइंस पढ़ने के लिए fee's अलग-अलग विश्वविद्यालय में अलग-अलग होती हैं। भारत में कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटीज हैं और कुछ गवर्नमेंट, इस प्रकार प्रत्येक यूनिवर्सिटी की Fee अलग-अलग है जैसे IIT मैं कंप्यूटर साइंस कि प्रतिवर्ष की फीस लगभग 2 से 3 लाख है। वही दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष की फीस 20000 से 30000 रूपए है। वही आप जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की बात करें तो वहां के प्रतिवर्ष की फी 40000 से 50000 रूपए हैं।


कंप्यूटर साइंस में जॉब्स:


कंप्यूटर साइंस एक ऐसा विषय है जिसे पढ़ने के बाद आपका भविष्य उज्जवल ही है। Software developer, Computer hardware engineer, Computer system analyst, Web developer जैसे जॉब कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्किंग के विषय में डिग्री लेने वाले स्टूडेंट के लिए Computer network architect job एक अच्छा विकल्प है। इतना ही नहीं बल्कि Information security analyst, Database administrator,‌ IT project manager, Software Engineer, Computer and Information Systems Managers आदि कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आने वाले जॉब्स हैं।


कंप्यूटर साइंस करने के बाद सैलरी:


कंप्यूटर साइंस अपने आप में बहुत अलग-अलग विभागों में बांटा हुआ है जैसे हार्डवेयर ,सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग इत्यादि। आपका वेतन कितना होगा यह आपके experience तथा आपकी qualification level पर आधारित होगा। पदों के आधार पर सैलरी का विभाजन किया गया है जैसे sinior software engineer की वार्षिक वेतन 5.51 लाख-20 लाख, software developer की वार्षिक वेतन 2.87 लाख-10 लाख, cyber security engineer की शुरुआती सैलरी लगभग 8-10 लाख सालाना,

Machine learning engineer की वार्षिक वेतन एवरेज 11 लाख रूपए आदि। इस प्रकार कंप्यूटर साइंस पढ़ने के बाद उच्च भुगतान वाले जॉब उपलब्ध है।


FAQs


  1. Q. कंप्यूटर साइंस क्यों महत्वपूर्ण है?

आज के वक्त में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बढ़ रहा है बिना कंप्यूटर साइंस के टेक्नोलॉजी का अस्तित्व ही नहीं है। किसी ऐप को बनाना हो या किसी सॉफ्टवेयर को डेवलप करना हो ,किसी कंपनी को ऑनलाइन रिप्रेजेंट करना सभी चीजों में कंप्यूटर साइंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी कागजी चीजों को ऑनलाइन बनाने में कंप्यूटर साइंस का बहुत बड़ा महत्व है।


  1. Q. कंप्यूटर साइंस में क्या करियर की संभावना है?

कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट हो जाने या मास्टर्स कर लेने पर आपका जीवन उज्ज्वल है। कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आपके उच्च भुगतान वाले नौकरियां मिल जाती है और करियर के कई विकल्प मिल जाते हैं जैसे web developer, software developer, software engineer, IT project manager इत्यादि।


  1. Q. सभी यूनिवर्सिटी में क्या कंप्यूटर साइंस की fee's एक जैसी होती है?

यदि आप कंप्यूटर साइंस में BTech या masters या PHD करना चाह रहे हैं तो प्रत्येक यूनिवर्सिटी की अलग-अलग होती है। जैसे IIT कॉलेज में लगभग 2 से 3 लाख तब की वार्षिक फी होती है, वहीं दूसरी ओर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 40000 से 50000 रूपए वार्षिक फीस होती है।


  1. Q. दसवीं के बाद क्या कंप्यूटर साइंस के कोई कोर्स उपलब्ध है?

यदि आप दसवीं कक्षा के बाद ही कंप्यूटर साइंस से जुड़ना चाहते हैं तो कई कोर्सेज उपलब्ध है जैसे Diploma in Computer Science and Engineering, diploma in Computer Science and Technology, diploma in competition आदि। इसके बाद आपको 12000 से 20000 तक की नौकरी मिल सकती है।


  1. Q.कंप्यूटर साइंस के बाद वेतन कितना मिलता है?

कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद यदि आप जॉब करते हैं तो आपका वेतन आपके एक्सपीरियंस पर निर्धारित किया जाता है आपका एक्सपीरियंस जितना ज्यादा होगा आपका वेतन उतना अधिक होगा यदि। इस प्रकार आपकी क्वालिफिकेशन और आपका एक्सपीरियंस आपके वेतन को प्रभावित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ