आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आईपीएस (IPS) बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े?, आईपीएस की तयारी के लिए सबसे अच्छी किताब कौनसी है? इनके बारे में विस्तार से जानेंगे। दोस्तों यह परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा है सभी का सपना रहता है कि वह एक बार यूपीएससी की परीक्षा को जरूर दें परंतु सभी इसमें पास नहीं हो सकते।
इसमें बहुत ही कठिन परिश्रम और मेहनत की आवश्यकता हो सकती है जो व्यक्ति जुनून के साथ इस परीक्षा को मन लगाकर और हमारे द्वारा बताए गए किताबों के अनुसार पड़े तो वह व्यक्ति या परीक्षार्थी एक परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकता है।
आईपीएस हमारे देश की एक बहुत ही अच्छी पद है जिस पद में आकर आप देश की सेवा बहुत अच्छे ढंग से कर सकते हैं तो चलिए आज जानते हैं आईपीएस बनने के लिए कौन-कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए? तो इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी लेने के लिए हमारे साथ बने रहे तो चलिए जानते हैं।
निचे आपको आईपीएस बनने के लिए कौनसी किताब पढ़नी चाहिए उनके लिस्ट दिए हुए है।
1. History इतिहास
इतिहास में आपको( प्राचीन भारत) जोकि राम शरण शर्मा की बहुत ही अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियों से भरपूर और इस परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण और उचित है यह पुस्तक आपके लिए सर्वप्रथम प्राचीन भारत के लिए उचित है।
(मध्यकालीन भारत) यह पुस्तक आप सतीश चंद्र की लिखी हुई ले सकते हैं यह किताब बहुत ही महत्वपूर्ण और बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है इसीलिए मध्यकालीन भारत के लिए आप सतीश चंद्र की किताब अवश्य पढ़ें।
आधुनिक भारत का इतिहास यह पुस्तक आप विपिन चंद्र की पढ़ सकते हैं यह पुस्तक बिपिन चंद्र की बहुत ही ज्यादा प्रचलित पुस्तक है। इस पुस्तक में आपको आधुनिक भारत का सारा इतिहास एकदम बहुत अच्छी तरीके से एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के अनुसार परीक्षा के अनुसार पता चल जाएगा।
आजादी के बाद का भारत यह पुस्तक भी आप विपिन चंद्रा की ले सकते हैं बिपिन चंद्रा बहुत ही अच्छे लेखक हैं उन्होंने यह दो पुस्तक बहुत ही अच्छी तरीके से और बहुत अच्छे ढंग से लिखें।
जो आपके लिए जानकारियों से भरपूर और महत्वपूर्ण है आईपीएस बनने के लिए यह किताबें बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
और एक बात दोस्तों आपको कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की एनसीईआरटी की इतिहास पुस्तक अगर आप नहीं भी पढ़ें तो आपको इसमें सारी जानकारियां इन किताबों में मिल जाएंगे।
2. Geography भूगोल
दोस्तों भूगोल में आपको कक्षा 6 से 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें तो अवश्य पढ़ ली होंगी परंतु आप अगर माजिद हुसैन या महेश वर्णवाल की किताब जो आती है।
भारत की भूगोल अगर आप वह पढ़ते हैं तो आपको कक्षा 6 से कक्षा 10 तक की जरूरी नहीं है परंतु एक 11वीं तथा 12वीं की एनसीईआरटी भूगोल की किताब की जानकारियां आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगी।
3. Indian polity भारतीय राजनीति
यह किताब भारतीय राज्य व्यवस्था तथा भारतीय शासन दो किताबों में आएगी दोनों एम लक्ष्मीकांत की होंगी यह किताब परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको इंडियन पॉलिटिक्स लिए बस एम लक्ष्मीकांत की किताब लेनी है बाकी आप को और कोई किताबों की जरूरत नहीं है। आपको एनसीईआरटी 6से लेकर 12वीं तक की भी पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है।
आप बस एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राज्य व्यवस्था तथा भारतीय शासन दो किताबें पढ़ ले आप की राजनीति एकदम अच्छी तरीके से हो जाएगी।
4. Economics अर्थशास्त्र
इसमें आपको भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बड़ी ही अच्छी तरीके से जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप परीक्षा के सारे मुख्य जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे तथा आपको 9वीं से लेकर 12वीं तक की एनसीईआरटी की अर्थशास्त्र की किताब अवश्य पढ़नी है तथा आप भरता के लिए रमेश सिंह की पुस्तक ले ले यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा आप भारतीय अर्थशास्त्र की और भी अच्छे तरीके से जानकारी लेने के लिए आप निर्णाल के वीडियो लेक्चर भी देख सकते हैं।
5. Environment & Ecology पर्यावरण तथा परिस्थितिकी
एनवायरमेंट एंड इकोलॉजी पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी के लिए आपको कुछ नहीं करना है बस आपको एक दृष्टि पब्लिकेशन की एक किताब लेनी है।
यह किताब बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके लिए और बहुत ही अच्छी तरह से अच्छे ढंग से बनाई गई है।
6. Science & Technology विज्ञान तथा तकनीक
दोस्तों इसके लिए आपको एनसीईआरटी की कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10th की विज्ञान की सारी पुस्तकें पढ़ लेने हैं बस और तथा लुसेंट की विज्ञान तथा तकनीकी की पुस्तक आती है जो अगर आप पढ़ लेते हैं तो इसके लिए और आपको साइंस और तकनीकी में कोई जानकारी की आवश्यकता नहीं होंगी इससे आपको सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी।
आईपीएस बनने के लिए आपको भारत की सबसे मुख्य तथा सबसे कठिन परीक्षा को पास करना होगा तो दोस्तों इस का सिलेबस भी तो बड़ा होगा।
इसीलिए आपको और कड़ी मेहनत तथा ज्यादा परिश्रम करना होगा जिसके लिए आपको उचित जानकारी चाहिए कौन सी किताब कब और कैसे पढ़ी जानी चाहिए।
7. Indian culture भारतीय संस्कृति
दोस्तों यह मुख्य परीक्षा में लिखित आने वाली एक विषय है भारतीय संस्कृति दोस्तों आपको भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी लेने के लिए आपको पुष्पा विश्व सेना के नोट्स तथा भारतीय कला का इतिहास जिसे हम फाइन आर्ट की किताब से भी जानते हैं।
यह किताब अवश्य पढ़नी है यह किताब में आपको भारतीय संस्कृति की विभिन्न विभिन्न प्रकार की सारी जानकारियां मिल जाएंगी यह बहुत ही महत्वपूर्ण है मुख्य परीक्षा के लिए इसे अच्छे से पढ़ने में आपको अच्छे मार्क्स मिलेंगे
8. आंतरिक सुरक्षा
दोस्तों यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जो कि मुख्य परीक्षा में आता है इसे केंद्र सरकार ने नियुक्त किया है कि ताकि आप इस विषय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके कि आप अपने देश में आंतरिक सुरक्षा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ