Translate

Virtual Reality क्या है? Virtual Reality का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है?


Virtual Reality क्या है? Virtual Reality का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है?


क्या आप जानते हैं Virtual Reality क्या है? Virtual शब्द का अर्थ आभासी या अहसास होता है, वही Reality का अर्थ सच्चाई होता है। Virtual Reality का मतलब आभासी रूप से सच्चाई का अनुभव होना है। जब हम किसी जगह पर फोटो या वीडियो को देखते हैं तो हमें लगता है कि हम वहां पर उपस्थित हैं। 


लेकिन हकीकत में हम वहां पर नहीं होते हैं। उसी तरह Virtual Reality एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा आप घर बैठे ही दूसरे स्थान पर होने का अनुभव कर सकते हैं। इस तकनीकी में आपको ऐसा महसूस होगा कि आप उस स्थान पर घूम रहे हैं। 

Virtual Reality क्या होता है?

Virtual Reality एक ऐसी Technology है जो Virtual इमेज, Virtual Sound और दूसरी कई Virtual चीजे दिखाने में काम आती है। इसे Code Form में VR भी कहा जाता है। इसका प्रयोग करने पर आपको ऐसा अनुभव होता है कि वास्तव में आपके सामने सबकुछ हो रहा है। आपको यह प्रतीत होता है कि आप भी उसी माहौल में हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं होता है। यह केवल हमारी कल्पना होती है। 


Virtual Reality कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के द्वारा बनाई गई वह आभासी दुनिया है, जिससे आपको लगेगा कि हम इसी का भाग हैं। इसका अनुभव करने के लिए Vision और Sound का प्रयोग किया जाता है। आप अभी तक जिन Games को फोन में खेलते आए हैं, उसे आप उस जगह पर मौजूद होकर फील लेकर खेल पाएंगे। 

Virtual Reality को कैसे Create किया जाता है?

Virtual Reality को क्रिएट करने के लिए बहुत खास प्रकार के चश्मे पहनने होते हैं। उस चश्मे के कांच पर नजारा देखने को मिलता है। साथ ही उपयोगकर्ता को Fiber के बने दस्ताने पहनने होते हैं जिससे वह क्रियाओं को नियंत्रित करता है। इससे आपके सामने एक लाइव नजारा बनता है। 


अब मैं आपको बताऊंगा Virtual Reality का Use किस किस फील्ड में होता है। मनोरंजन एक ऐसा क्षेत्र है जहां नए तकनीक का सबसे पहले स्वागत किया जाता है। VR Technology का सबसे अधिक उपयोग भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही होता है। 3D Movies, Show और Games इसके उदाहरण हैं।

Virtual Reality का Gaming के Sector में इस्तेमाल।  


Virtual Reality क्या है? Virtual Reality का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है?


VR Technology के उपयोग से आजकल मोबाइल पर खेले जाने वाले Games को एक बेहतरीन एहसास के साथ खेला जा सकता है। कार रेस गेम से लेकर एचडी Games सभी जगहों पर VR Technology का ही Use किया जा रहा है। 


VR Technology का उपयोग करके खेले जाने वाले कुछ Games इस प्रकार हैं - Beat Saber, Cloud Lands VR, Mini Golf, Moss, Fallout 4 VR, Thumper, Battle Zone, Robo Recall इत्यादि कई सारे Games है जिन्हें आप VR में खेल सकते हैं। 

Virtual Reality का अन्य Sectors में इस्तेमाल। 

VR Technology का उपयोग एजुकेशन और ट्रेनिंग के फील्ड में भी किया जाता है। Virtual Reality की मदद से Students को हिस्ट्री, ज्योग्राफी, मैथेमैटिक्स, स्पेस प्लोर, एशियन इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को समझने में सहायता मिलती है। 


इसकी मदद से Language Barriers को दूर करके Students प्रभावी ढंग से नई नई चीजें सीख रहे हैं। वर्तमान समय में इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं जैसे कि टाइटंस ऑफ स्पेस, अंतरिक्ष की जानकारी के लिए एनाटॉमी और ह्यूमन बॉडी को थ्रीडी में समझने के लिए, किंग टैट हिस्ट्री को समझने के लिए और थिंग लिंक प्राइमरी स्कूल के बच्चों को आर्ट, लैंग्वेज और साइंस इत्यादि सिखाने में काफी मददगार साबित हो रहा है। 


उसी तरह कई काम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से पहले उनकी ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी होता है। जैसे ब्रेन सर्जरी, स्पेस ट्रिप किसी जंबो जेट को लैंड कराना, पैराशूट से जंप कराना इत्यादि। कार्य को करने के लिए इनकी ट्रेनिंग लेना बहुत आवश्यक है। 


इन सभी चीजों को करने के लिए VR का ही इस्तेमाल किया जाता है। उसी तरह VR का इस्तेमाल सैन्य क्षेत्र में भी किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान वाहनों की बनावट से लेकर सैन्य युद्धों को सीखने में काफी मददगार साबित हो रही है। 


रियलिटी में देखा जाए तो Virtual Reality काफी सुरक्षित और कम खर्चीली वैकल्पिक प्रशिक्षण विधि के रूप में उभरी है। ऐसे सैनिक जो Virtual Reality प्रशिक्षण से गुजरे हैं, वे परंपरागत सैन्य प्रशिक्षण पाए सैनिकों से ज्यादा सक्षम पाए गए हैं। 

Virtual Reality का Medical का छेत्र में इस्तेमाल। 

मेडिकल फील्ड में भी Virtual Technology का उपयोग कई कार्यो के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सर्जिकल ट्रेनिंग और ड्रग डिजाइन करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका Use टेलीमेडिसन जहां पर मोनीटरिंग, एक्जामिन और पेशेंट को रिमोटली ओपरेट भी किया जाता है। यहां तक कि VR का इस्तेमाल साइंटिफिक रिसर्च में भी किया जाता है। 

Virtual Reality का Scientific के छेत्र में इस्तेमाल। 

Virtual Reality क्या है? Virtual Reality का इस्तेमाल किस प्रकार किया जाता है?


आज कई तरह के साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स को करने के लिए Virtual सिमुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी मदद से नई नई बनाई हुई चीजों को Virtual बनाए गए वातावरण में टेस्ट किया जाता है। 


ताकि उन चीजों में असली में इस्तेमाल के समय आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके और उन्हें पूरी तरह से सक्षम बनाया जा सके। जैसे कि पानी के अंदर चलने वाले पनडुब्बी, युद्ध में इस्तेमाल होने वाली अधिक मारक क्षमता की बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स इत्यादि कुछ इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। 

Virtual Reality कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों Virtual Reality के तीन मुख्य प्रकार होते हैं। पहला प्रकार है फुली इमर्सिव Virtual Reality यह आभासी दुनिया का वास्तविक अनुभव कराने की उच्च तकनीक है, जिसमें हैड माउंटेड डिस्प्ले तथा मोशन डिटेक्टिव डेवी कॉन के जरिए इंसानी इंद्रियों को सच्चाई का वास्तविक आभास कराने का प्रयास किया जाता है। 


दूसरा प्रकार है सेमी इमर्सिव Virtual Reality। इस आभासी दुनिया में इंसान आंशिक तौर पर आभासी दुनिया का वास्तविक अनुभव कर पाता है। इसे आप वीडियो Games तकनीक के समान मान सकते हैं। इस Virtual Reality को बनाने के लिए हाई परफॉर्मेंस ग्राफिकल कंप्यूटर सिस्टम तथा बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्टर या टेलीविजन का इस्तेमाल होता है। 


तीसरा प्रकार है नॉन इमर्सिव Virtual Reality। यह Virtual Reality का सबसे कम आभास कराने वाली तकनीक रिजोल्यूशन मॉनीटर के जरिए करवाया जाता है। यह एक थ्रीडी पेंटिंग दिखने के समान अनुभव होता है। 

Virtual Reality का इतिहास। 

Virtual Reality के बारे में सन् 1965 के आसपास विचार किया गया था जब इवान सदरलैंड ने Virtual और काल्पनिक संसार के निर्माण के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए थे। 1969 में उन्होंने पहले ऐसे सिस्टम का निर्माण किया जो लोगों को सूचना के थ्री डायमेंशनल डिस्प्ले में बांधता था। 


1970 तथा 1980 के मध्य में Virtual Reality की अवधारणा का मुख्य उपयोग यूनाइटेड स्टेट ने किया। 1980 के दशक में विजुअल प्रोग्राम लैब रिसर्च के संस्थापक जेरोम लीनियर ने गोगल्स और ग्लव्स का प्रयोग करके एक वैज्ञानिक प्रशिक्षण किया, जिसे उन्होंने Virtual Reality नाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ