Translate

Advertisement in hindi : विज्ञापन और उसके प्रकार के बारे में विस्तार से जाने

जैसा कि टेलीविजन का उपयोग आज लगभग सभी घरों के अंतर्गत किया जा रहा है और किसी भी मनोरंजन वाला चैनल पर यह किसी भी न्यूज़ चैनल पर कुछ देर प्रोग्राम चलने के बाद में एडवर्टाइजमेंट जरूर आता है जिसमें की प्रोडक्ट के बारे में दिखाया जाता है या फिर किसी सर्विस के बारे में जानकारी दी जाती है। और छोटे से एडवर्टाइजमेंट के अंतर्गत वह जानकारी अच्छे से समझाई जाती है।


इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पूरे दिन टीवी देखता है तो ऐसी स्थिति में वह लगभग 500 विज्ञापन टीवी पर आसानी से देख लेता है। विज्ञापन यानी एडवरटाइजमेंट होता है आप इस बात का ध्यान रखें आगे आपको हम एडवर्टाइजमेंट क्या है को लेकर संपूर्ण विस्तार पूर्वक जानकारी बताएंगे इससे आपको एडवर्टाइजमेंट को लेकर संपूर्ण जानकारी हासिल हो जाएगी और आपको पता चल जाएगा कि आखिर में किस कारण से एडवर्टाइजमेंट दिखाए जाते हैं।


Advertisement in hindi :  विज्ञापन और उसके प्रकार के बारे में विस्तार से जाने

एडवर्टाइजमेंट क्या होता है :

एडवर्टाइजमेंट जिसे कि हम विज्ञापन भी कहते हैं इसके अंतर्गत दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा जाता है। अनेक कंपनियों तथा संस्थाओं के द्वारा टेलीविजन के अंतर्गत रेडियो के अंतर्गत इंटरनेट पर तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी जगह पर एडवर्टाइजमेंट चलाए जाते हैं। वर्तमान समय में जो सबसे अधिक एडवर्टाइजमेंट चलाए जाते हैं वह paid रहते हैं यानी की एडवर्टाइजमेंट चलने वाला व्यक्ति उस एडवर्टाइजमेंट को चलाने के लेकर पैसे प्रदान करता है।


अनेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट के बारे में बहुत ही जल्दी प्रचार करने के लिए एडवर्टाइजमेंट चलाती है वहीं दूसरी तरफ अनेक कंपनियां अपनी सर्विस के बारे में प्रचार करने के लिए एडवर्टाइजमेंट चलाती है इसके अतिरिक्त किसी कार्यक्रम को लेकर या अन्य जानकारी को लेकर एडवर्टाइजमेंट चलाया जाता है। एडवर्टाइजमेंट के अंतर्गत पहले से सब कुछ टारगेट रहता है कि आखिर किस प्रकार के दर्शकों को अपनी और आकर्षित करना है।


एडवर्टाइजमेंट क्यों चलाए जाते हैं?


चलिए अब हम विस्तार पूर्वक जानते हैं कि आखिर में वह क्या कारण है जिसके चलते एडवर्टाइजमेंट चलाए जाते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की अनेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट की जानकारी बहुत ही कम समय में अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाना चाहती है इसके लिए वह एडवर्टाइजमेंट चला देता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को  उस प्रोडक्ट का एडवर्टाइजमेंट दिखे और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से व्यक्ति उस प्रोडक्ट की खरीदारी कर ले।


बड़े-बड़े ब्रांड और छोटी-मोटी कंपनियों इसके अतिरिक्त अन्य भी अपने प्रोडक्ट की जानकारी या किसी अन्य प्रकार की जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए एडवर्टाइजमेंट का ही सहारा लेते हैं वर्तमान समय में ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट किया जाता है क्योंकि आज हर कोई टीवी तथा स्मार्टफोन का उपयोग अपनी आवश्यकता अनुसार कर रहे हैं।


एडवर्टाइजमेंट के प्रकार


एडवर्टाइजमेंट के प्रकारों को जानेंगे क्योंकि अलग-अलग प्रकार के एडवर्टाइजमेंट को उपयोग में लेकर अपनी आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाता है।


इंटरनेट


इंटरनेट का उपयोग वर्तमान समय में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह की कंपनियों के द्वारा किया जाता है और इंटरनेट का इस्तेमाल करके आसानी से किसी भी प्रोडक्ट की या सर्विस का ऐड चलाया जा सकता है। एडवर्टाइजमेंट चलने वाले व्यक्ति के द्वारा बैनर एड्स , टेक्स्ट एड्स, पॉप एड्स आदि को उपयोग में लिया जाता है और इसके अतिरिक्त अन्य और भी फॉर्मेट है जिनमे एडवर्टाइजमेंट चलाए जाते हैं।


अपने गूगल तथा अनेक ब्राउज़र का उपयोग किया होगा वहां पर आपको अनेक प्रकार के एडवर्टाइजमेंट देखने को मिले होंगे जो कि किसी प्रकार की सर्विस को लेकर या किसी प्रकार के प्रोडक्ट को लेकर होंगे या अन्य प्रकार के होंगे वह सारे के सारे इंटरनेट एडवर्टाइजमेंट के अंतर्गत आते हैं। वर्तमान समय में सबसे अधिक कंपनियों के द्वारा तथा अन्य के द्वारा इसी तरीके का उपयोग में लेकर एडवर्टाइजमेंट चलाए जाते हैं।


Broadcast Media


टेलीविजन का उपयोग तथा रेडियो का उपयोग बहुत ही पहले से एडवर्टाइजमेंट के लिए आवश्यकता अनुसार किया जा रहा है यह दोनों ही ट्रेडिशनल Broadcast Media है। टीवी के अंतर्गत भी आपने अनेक प्रकार के एडवर्टाइजमेंट देखे होंगे तथा रेडियो का अगर आपने प्रयोग किया है तो उसके अंतर्गत भी आपने अनेक एडवर्टाइजमेंट सुने होंगे। छोटे बिजनेस वाले तथा बड़े बिजनेस वाले दोनों ही इस तरीके का उपयोग में लेते हैं।


सोशल मीडिया


सोशल मीडिया पर भी आज अनेक आप्शन उपलब्ध है जिनका उपयोग करके टारगेट ऑडियंस के लिए एडवर्टाइजमेंट किया जा सकता है। वहीं वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स देखे जाते हैं। अनेक कंपनियों के द्वारा प्रोडक्ट की एडवर्टाइजमेंट की जाती है और जब भी इस प्रकार के एडवर्टाइजमेंट को उपयोग में लेकर एडवर्टाइजमेंट की जाती है तो उनकी सेल्स भी बन पाते है और वह ब्रांड भी बन पाते हैं।


एडवर्टाइजमेंट को लेकर कुछ ही तरीके बताए गए हैं अभी और भी अनेक तरीके मौजूद हैं जिनको भी उपयोग में लिया जा सकता है अगर आप एडवर्टाइजमेंट चलाना चाहते हैं तो एडवर्टाइजमेंट की जानकारी आपको बता दी गई है वही आप इंटरनेट से और भी अच्छे से जानकारी को जानकर एडवर्टाइजमेंट भी चला सकते हैं।


Print media


विज्ञापन के इस प्रकार के अंतर्गत विज्ञापनों को न्यूजपेपर तथा मैगजीन के द्वारा विजुअल इमेज के साथ में दिखाया जाता है इस प्रकार के विज्ञापन को बनाने के लिए इमेज को डिजाइन अच्छे ढंग से किया जाता है तथा यह कुछ समय के लिए ही प्रभावित रहते है।


न्यूजपेपर तथा मैगजीन के अंतर्गत एडवरटाइजमेंट करना ऐसे बिज़नेस के लिए सही रह सकता है जिनके पास अत्यधिक पैसा एडवर्टाइजमेंट को लेकर नहीं है क्योंकि इस प्रकार के एडवर्टाइजमेंट के लिए अत्यधिक पैसा नहीं लगता है। अपने न्यूज़पेपर तथा मैगजीन के अंतर्गत भी अनेक एडवर्टाइजमेंट देखे होंगे हम उन्हीं प्रकार के एडवर्टाइजमेंट को लेकर बात कर रहे हैं आप भी उसी प्रकार के एडवर्टाइजमेंट चला सकते हैं।


एडवर्टाइजमेंट से मिलने वाले फायदे


  • एडवर्टाइजमेंट के चलते बहुत ही कम समय में अधिक से अधिक व्यक्तियों तक प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी पहुंच जाती है जिससे की अनेक व्यक्ति प्रोडक्ट या सर्विस को खरीदने भी हैं जिससे की बहुत ही कम समय में एडवर्टाइजमेंट चलने वाले व्यक्ति को सफलता मिल जाती है।
  • जब भी नए प्रोडक्ट को लांच किया जाए तो ऐसी स्थिति में आसानी से एडवरटाइजमेंट के जरिए व्यक्तियों तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है।
  • विज्ञापन के माध्यम से बताया जा सकता है कि आखिर में इस प्रोडक्ट या इस सर्विस से व्यक्तियो को क्या फायदा मिलने वाला है।
  • बहुत ही कम समय में बिजनेस को ग्रोथ हासिल होती है।
  • एडवर्टाइजमेंट को लेकर अनेक तरीके उपलब्ध है जिनमें से अपने पसंदीदा किसी भी तरीके को उपयोग में लेकर एडवर्टाइजमेंट चलाए जा सकते हैं।
  • एडवर्टाइजमेंट आप ऑडियो फॉर्मेट वीडियो फॉर्मेट इमेज फॉर्मेट तथा अन्य किसी भी फॉर्मेट में चला सकते हैं।
  • किसी बिजनेस के लिए तथा कस्टमर दोनों के लिए एडवर्टाइजमेंट बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।


एडवर्टाइजमेंट का महत्व


देखा जाए तो आज के समय में एडवर्टाइजमेंट बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि एडवर्टाइजमेंट के कारण आज बिजनेस तथा कस्टमर दोनों का फायदा हो रहा है वहीं अनेक व्यक्ति जब नया बिजनेस शुरू करते हैं तो जल्दी करो हासिल करने के लिए उनके पास केवल और केवल एडवर्टाइजमेंट का ही एक ऐसा तरीका होता है जिससे कि वह जल्दी ग्रोथ हासिल कर पाते हैं बिना एडवर्टाइजमेंट के कम समय में ग्रोथ हासिल करना एक मुश्किल कार्य हो जाता है।


एडवर्टाइजमेंट के कारण शुरुआत से ही कोई भी कंपनी अपने प्रोडक्ट को ऑल ओवर वर्ल्ड में भेज सकती है और अच्छा खासा पैसा कमा सकती है। वही जब एडवर्टाइजमेंट चलाया जाता है तो उसके अंतर्गत प्रोडक्ट को लेकर संपूर्ण जानकारी दी जाती है जैसे कि वह किस प्रकार का प्रोडक्ट है और उसे क्या फायदा होगा या जो सर्विस है उसे क्या फायदा होगा या अन्य तो व्यक्ति को उसके बारे में सही जानकारी आसानी से मिल जाती हैं।


FAQ


Q.1. एडवर्टाइजमेंट का आविष्कार किसने किया था?


Ans. आधुनिक एडवर्टाइजमेंट का आविष्कार 19वीं सदी के अंतर्गत लंदन में रहने वाले Thomas J Barratt ने किया था।


Q.2. एडवर्टाइजमेंट क्या है?


Ans. एडवर्टाइजमेंट किसी कंपनी के द्वारा या किसी व्यक्ति के द्वारा चलाया जाता है जो की किसी प्रोडक्ट या किसी सर्विस के प्रचार के लिए चलाया जाता है। यह एक तरीके से प्रचार करना ही होता है। इस इस उद्देश्य से चलाया जाता है कि प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी या किसी अन्य प्रकार की जानकारी अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचे।


Q.3. क्या मैं एडवर्टाइजमेंट चला सकता हूं?


Ans. जी हां यदि आपके पास एडवर्टाइजमेंट से जुड़ी जानकारी है और आप जानते हैं कि आखिर में एडवर्टाइजमेंट कैसे चलाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप एडवर्टाइजमेंट चला सकते हैं।


निष्कर्ष


Advertisement से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आज आपको बताई गई है एडवर्टाइजमेंट से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के बाद में आप अपने अनेक सवालों के जवाब जान चुके होंगे। यदि आपके मन में एडवर्टाइजमेंट को लेकर किसी प्रकार के कोई डाउट है तो उन्हें क्लियर करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स के अंतर्गत अपना डाउट लिखकर भेज सकते हैं।


हम उससे संबंधित जानकारी आपको अवश्य देंगे वही एडवर्टाइजमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आज भी अनेक व्यक्ति नहीं जानते हैं तो ऐसे में अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी जरुर शेयर करें ताकि आपकी और हमारी तरह अन्य व्यक्तियों को भी यह जानकारी हासिल हो जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ