Translate

Article लिखकर पैसे कैसे कमाए : आर्टिकल लिखकर कौन सी जगह से पैसे कमा सकते हैं

आर्टिकल लिखकर पैसे कैसे कमाए की जानकारी को अगर आप जान जाते हैं तो आप ऑनलाइन घर बैठे ही पैसे कमा सकेंगे। ऑनलाइन विभिन्न तरीके से पैसे कमाए जाते हैं और उनमें एक तरीका आर्टिकल लिखकर पैसे कमाने का भी शामिल है। कोई भी व्यक्ति जिसे आर्टिकल लिखना आता है वह आसानी से पैसे कमा सकता हैं केवल उनके पास आर्टिकल लिखकर पैसे कैसे कमाए की संपूर्ण जानकारी जरूर होनी चाहिए।


अगर आपने भी आर्टिकल लिखकर पैसे कमाने की सोची है तो आज आप बिल्कुल ही सही लेख पर जानकारी को जान रहे हैं क्योंकि आज इस लेख में हम आर्टिकल लिखकर पैसे कैसे कमाए से जुड़ी पूरी जानकारी को जानने वाले हैं जिसे जान लेने के बाद में अगर आप भी आर्टिकल लिखकर पैसे कमाना चाहेंगे तो आसानी से कमा सकेंगे। आर्टिकल लिखने पर आपको कौन पैसा देगा और क्यों पैसा देगा और आपको पैसा कैसे मिलेगा तथा आपको आर्टिकल कैसे लिखना है यह सभी संबंधित जानकारियां जानने के लिए ध्यानपूर्वक इस लेख को पढ़े।


Article लिखकर पैसे कैसे कमाए : आर्टिकल लिखकर कौन सी जगह से पैसे कमा सकते हैं


आर्टिकल लिखकर पैसे कैसे कमाए


आर्टिकल लिखकर पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको ऐसे व्यक्तियों से संपर्क करना होगा जो की आर्टिकल लिखवाते हैं उनसे संपर्क करके आप उनके लिए आर्टिकल लिखकर आसानी से पैसे कमा सकेंगे। विभिन्न वेबसाइट्स आज मौजूद है जिनपर जाकर आसानी से आर्टिकल राइटिंग का काम लेकर उसे करके पैसे कमाए जा सकते है। सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखने का काम ब्लॉगर्स के द्वारा दिया जाता है तो आप उनसे संपर्क करके भी आर्टिकल राइटिंग का काम लेकर उसे करके पैसे कमा सकते हैं।


इस लेख में आगे आपको अच्छे से विस्तार पूर्वक जानकारी बताई जाएगी ताकि आपको पूरी जानकारी समझ में आ जाए। वर्तमान समय में जो आर्टिकल राइटिंग करके पैसा कमा रहे हैं वह व्यक्ति ब्लॉगर्स के लिए आर्टिकल लिखते हैं किसी कंपनी के लिए आर्टिकल लिखते हैं या किसी क्लाइंट के लिए आर्टिकल लिखते हैं और आर्टिकल के बदले में उन्हें पैसे दिए जाते हैं ठीक उसी प्रकार आपको भी आर्टिकल लिखने के पैसे मिलेंगे।


आर्टिकल लिखने के लिए क्या चाहिए


आर्टिकल लिखने के लिए आपको आर्टिकल लिखना आना चाहिए अगर आप हिंदी में आर्टिकल लिखना चाहते हैं तो आपको हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए वहीं अगर आप इंग्लिश भाषा में आर्टिकल लिखेंगे तो आपको इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए इसके अलावा भी आप अन्य भाषा में आर्टिकल लिख सकते हैं क्लाइंट जिस भी भाषा में आर्टिकल मांगता है आपको उसी भाषा में आर्टिकल लिख कर देना होता है।


भाषा का ज्ञान होने के साथ ही आपके पास एक स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर लैपटॉप जरूर होना चाहिए। इसी के साथ में इंटरनेट कनेक्शन जरूर होना चाहिए। आपको आर्टिकल लिखने का तरीका पता होना चाहिए और आर्टिकल को लिखने के लिए टॉपिक रिसर्च से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हासिल होनी चाहिए अगर यह जानकारीया आपके पास है और आवश्यक डिवाइस आपके पास है तो आप आसानी से आर्टिकल लिखकर पैसे कमा सकेंगे।


आर्टिकल कैसे लिखते हैं


आर्टिकल लिखने की प्रक्रिया में सबसे पहले आपको क्लाइंट के द्वारा टॉपिक दिया जाता है तो उस टॉपिक पर आर्टिकल लिखने के लिए सबसे पहले आपको उस टॉपिक को लेकर अच्छे से रिसर्च करनी होती है आप गूगल सर्च इंजन पर या फिर दूसरे प्लेटफार्म पर उस टॉपिक को लेकर रिसर्च कर सकते हैं टॉपिक रिसर्च कर लेने के बाद में आपको हेडिंग पैराग्राफ और पॉइंट्स में उस टॉपिक के बारे में लिखना होता है।


मिलने वाले टॉपिक के ऊपर जो भी जानकारी आप लिखते हैं वह जानकारी ऐसी होनी चाहिए कि पढ़ने वाले को उसके सवाल का जवाब मिल जाए यानी की यूजर को संतुष्टि मिल जाए। जैसे कि आज आप इस लेख को पढ़ रहे हैं और आपको कंटेंट राइटिंग से पैसे कमाना सीखना है तो अगर आपको कंटेंट राइटिंग से पैसे कमाने की जानकारी इस लेख से हासिल हो जाती है तो आपको अपने सवाल का जवाब मिल गया ठीक इसी प्रकार आपको भी आर्टिकल लिखना होगा।


आर्टिकल लिखने पर कितने पैसे मिलते हैं


आर्टिकल लिखने पर अलग-अलग तरीके से पैसे मिलते हैं जैसे की कुछ व्यक्ति आर्टिकल लिखने के पर शब्द के हिसाब से पैसा देते हैं जैसे कि एक शब्द के 10 पैसे या फिर 15 पैसे या फिर 20 पैसे या इससे अधिक या कम वहीं दूसरी तरफ कुछ व्यक्ति पूरी महीने की सैलरी देते हैं जैसे की ₹10000 रूपये या फिर ज्यादा या कम यह क्लाइंट पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के क्लाइंट के लिए काम करते हैं और उसी हिसाब से आपको सैलरी मिलेगी।


आर्टिकल लिखकर ₹15 हजार रूपए से लेकर ₹30 हज़ार रुपए तक कमाए जा सकते हैं और इससे अधिक भी कमाए जा सकते हैं। अनेक आर्टिकल लिखने वाले व्यक्ति इसी प्रकार पैसे कमा रहे हैं। बताए जाने वाले यह पैसे नॉर्मल व्यक्तियों के लिए हैं अगर आप प्रोफेशनल तरीके से आर्टिकल लिखते हैं और किसी अच्छी कंपनी के लिए आर्टिकल लिखते हैं तो वहां पर आपको बहुत ही ज्यादा पैसे मिलते है।


आर्टिकल का काम देने वाले क्लाइंट कैसे ढूंढे


आर्टिकल का काम देने वाले क्लाइंट सोशल मीडिया की सहायता से आप आसानी से ढूंढ सकते हैं इसके अलावा आप विभिन्न वेबसाइट्स के माध्यम से भी आर्टिकल का काम देने वाले क्लाइंट ढूंढकर उनसे काम लेकर उनका काम करके आसानी से पैसे कमा सकते हैं। अनेक फ्रीलांसिंग वेबसाइट है जहां पर भी आप अपनी प्रोफाइल बना कर रख सकते हैं कंटेंट लिखवाने वाले अनेक क्लाइंट वेबसाइट पर विजिट करते हैं और आर्टिकल लिखने का काम देते है तो ऐसे में वहां से भी आपको आसानी से कंटेंट राइटिंग का काम मिल सकता है।


फेसबुक व्हाट्सएप आदि में आप ऐसे ग्रुपस में जुड़ सकते हैं जहां पर content राइटिंग का काम मिलता है कंटेंट राइटिंग करने वाले लोगों से संपर्क करके आप उनके साथ जुड़ सकते हैं वहां से भी आपको आसानी से कंटेंट राइटिंग का काम मिल जाएगा इन तरीकों के अतिरिक्त भी अनेक ऐसे तरीके हैं जिनसे कंटेंट राइटिंग का काम मिल जाता है। कोई ना कोई तरीका आप जरूर अपनाए आपको जरूर कंटेंट राइटिंग यानी कि आर्टिकल लिखने का काम मिल जाएगा।


आर्टिकल लिखकर अधिक पैसे कैसे कमाए


दूसरे क्लाइंट के लिए काम करने के साथ ही आप अपना खुद का ब्लॉग भी शुरू करें और फिर अपने ब्लॉग को गूगल एडसेंस से मोनेटाइज करें ऐसा करने पर आप अपने ब्लॉग से भी आसानी से पैसा कमा सकेंगे और मिलने वाला यह पैसा डॉलर में मिलेगा जिससे कि आप बहुत ही अत्यधिक पैसे कमा सकेंगे।


अनेक व्यक्ति इस प्रकार भी पैसा कमा रहे हैं ठीक उसी प्रकार आप भी कमा सकते हैं शुरुआती समय में आपको अच्छे से मेहनत करनी होगी और लंबे समय तक काम करना होगा तभी आप इस तरीके के जरिए पैसा कमा सकते हैं। ब्लॉग पर आर्टिकल लिखकर गूगल एडसेंस से पैसा कमाने के साथ ही आप उसके अलावा भी विभिन्न तरीकों से पैसा कमा सकेंगे जैसे कि आप एफिलेट मार्केटिंग करके पैसा कमा सकेंगे प्रमोशन से पैसा कमा सकेंगे।


निष्कर्ष


अब आप जरूर आर्टिकल लिखकर पैसे कमा सकेंगे। वही इंटरनेट पर आपको और भी अनेक जानकारियां आर्टिकल लिखकर पैसे कमाने से रिलेटेड मिल जाएगी तो उन जानकारीयो को भी जरूर पढ़े ताकि और भी अच्छे से आपको जानकारी हासिल हो जाए और फिर आप आर्टिकल लिखकर घर बैठे ही पैसे कमा सके लंबे समय से अनेक व्यक्तियों के द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है और अच्छा पैसा कमाया जा रहा है ऐसे में अगर आपकी रुचि भी इस कार्य में है तो जरूर आपको इस कार्य को करना चाहिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ