Translate

अमेरिका में राष्ट्रपति कैसे चुना जाता है : America Election Process in hindi

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प रिपव्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने जा रहे हैं, क्योंकि आयोवा कॉकस में ट्रम्प को जीत मिली है, वैसे कॉकस का अयोजन सार्वजनिक स्थानों पर होता है यानी कॉकस एक तरह से स्थानीय बैठक है इसका आयोजन डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियां कराती हैं और इसमें होने वाले खर्च भी यहीं पार्टियां उठाती है। इसमें राष्ट्रपति के उम्मीदवारों का चयन होता है

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव कितने साल में होता है? :  - वैश्विक(Global) स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों(International Issues) के लिये अमेरिका की भूमिका बहुत अहम हो जाती है इसलिये अमेरिका के चुनावों पर पूरी दुनिया की निगाहें रहती हैं। अमेरिका का चुनाव प्रत्येक 4 साल में होता है।

अमेरिका में चुनाव कैसे होता है? :

अमेरिका का चुनाव हमेशा नवंबर में ही होता है यहां पर मुख्यतः 2 पार्टियों का ही दबदबा रहता है। 

  1. रिपब्लिकन(Republican) पार्टी जो एक पुरातनपंथी(Antiquarian) राजनीतिक दल है। 
  2. डेमोक्रेट्स(Democrats) पार्टी यह एक लिबरल पार्टी है।

अमेरिका में कोई व्यक्ति केवल 2 बार राष्ट्रपति बन सकता है।

अमेरिका में कौन सी मतदान प्रणाली है ? : - अमेरिका में अध्यक्षात्मक प्रणाली(Presidential System) है जहां पर राष्ट्रपति वास्तविक शक्तिशाली होता है जबकि भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का होता है। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव अपत्यक्ष रूप से होता है।

अमेरिका में कौन सी शासन व्यवस्था है? : - अमेरिका में संघात्मक व्यवस्था(Federal System) है जहां पर केन्द्र से ज्यादा राज्यों के पास शक्ति ज्यादा होती है।

Primary और Caucus के माध्यम से राज्य से लोग चुने जाते हैं कि कौन-कौन जायेंगे राष्ट्रपति के चुनाव के लिये।

दोनों पार्टियों(Republican - Democrats) के Campaign के लिये राज्य को 3 भागों में बांट दिया जाता है- 

  1. Red (यह Republican पार्टी के लिये Safe होती है यानी उम्मीद होती है कि यहां से Republican पार्टी जीत जायेगी जैसे Texas राज्य) 
  2. Blue यह Democrats के लिये Safe होती है जैसे न्यूयार्क) 
  3. Purple (इन राज्यों में कोई भी पार्टी जीत सकती है इसे Swing बोलते हैं)

अमेरिका में राष्ट्रपति कैसे चुना जाता है : (अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया) America Election Process in hindi


अमेरिका केन्द्र और राज्यों में भारत की तरह विधायिका(Legislature) कार्यपालिका(Executive), न्यायपालिका(Judiciary) होती है यहां न्यायपालिका का चुनाव नहीं होता है।

अमेरिका में राष्ट्रपति निर्वाचन हेतु निर्वाचक मंडल में कितने सदस्य होते हैं? :-

अमेरिका की संसद को क्या कहा जाता है? : - अमेरिका में केन्द्र की विधायिका का नाम Congress है Congress को 2 भागों में बांटा गया है- 

  1. House of Representative इनका कार्यकाल 2 साल का होता है और कुल सीटें है 435  राज्य में आबादी के हिसाब से सीटों का बंटवारा होता है जैसे अलास्का राज्य में 1 सीट है तो वहीं कैलिफोर्निया जैसे राज्य में 53 सीटें हैं।
  2. सीनेट इनका कार्यकाल 6 वर्ष का होता है और कुल सीटें हैं 100 और हर राज्य को 2 सीटें दी गयी है(अमेरिका में कुल राज्य 50 हैं) । इस 6 वर्ष के कार्यकाल में एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में हटते जाते हैं।

अमेरिका की कार्यपालिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिये चुनाव होता है जिनका कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।

जैसे 3 नवंबर, 2020 जो Election हुआ उसमें 435 सीटों पर (House of Representative), 33 सीटों पर सीनेट का, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव हुए, 

लेकिन नवंबर, 2022 में जब चुनाव होंगे तो वहां 435 सीटों पर House of Representative (क्योंकि हर दो साल में चुनाव होते हैं) 33 सीटों पर सीनेट के चुनाव(क्योंकि हर दो साल में एक-तिहाई सदस्यों का चुनाव होता है) होंगे। 

जबकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव नवंबर, 2024 में  होंगे क्योंकि इनका कार्यकाल 4 साल का होता है।

इसी तरह राज्य के स्तर पर भी विधायिका(यानी Congress) इसके दो भाग होते हैं House of Representative और सीनेट(49 राज्यों में यह व्यवस्था है एक राज्य में अलास्का में केवल एक ही सदन है)

अमेरिका की जनता Electoral College's के लिये चुनाव करती है जैसे कैलिफोर्निया  में 53 सीटें House of Representative और 2 सीटें सीनेट की तो कैलिफोर्निया में  Electoral College's के पास 55 सीटें हो गयी है, इनके सदस्यों के लिये जनता चुनाव करती है।

अमेरिका में House of Representative (435) और सीनेट(100) में कुल 535 सीटें हो रही हैं जबकि अमेरिका में 538 सीटें हैं। 

1961 में 23 वां संविधान संशोधन कर वाशिंगटन डीसी को 3 सीटें दे दी गयी जिससे अब अमेरिका के चुनाव में 538 सीटें भाग लेती हैं।

अमेरिका के चुनाव में Winner take all का प्रयोग किया जाता है यानी किसी राज्य में जिस पार्टी को(प्रतिशत के हिसाब से) ज्यादा प्रतिशत में वोट मिलें उस राज्य की सभी सीटें उसको मिल जायेंगी। यह व्यवस्था 48 राज्यों में हैं।

अमेरिका में कुल कितने सांसद हैं? : - अमेरिका में भारत की संसद की तरह Congress है Congress में भारत की संसद के लोकसभा की तरह House of Representative होता है जिसमें 438 सीटें हैं एवं राज्यसभा की तरह Congress में सीनेट होती है जिसमें प्रत्येक राज्य से 2-2 सीटों के साथ सीनेट में कुल 100 सीटें होती हैं।

अमेरिका के Congress में House of Representative और सीनेट का महत्व बराबर होता है।

अमेरिका का संविधान सबसे पहला लिखित संविधान है जिससे हमारे संविधान निर्माताओं को अमेरिका का संविधान Study कर अपने संविधान को लिखने में बहुत मदद मिली।

अमेरिका राष्ट्रीय पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता:


जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय पद के लिए तैयार रहते हैं सबसे पहले वह एक अमेरिकी नागरिक होने चाहिए और यह सबसे आवश्यक है। इस योग्यता के बाद में उनकी आयु 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। जो भी नागरिक अमेरिका राष्ट्रीय पद को ग्रहण करना चाहते हैं वह अमेरिका में कम से कम 14 वर्ष साल से लगातार रहने चाहिए।


जो भी उम्मीदवार अमेरिका राष्ट्रीय पद के लिए दो बार राष्ट्रपति बन जाएंगे उसके पश्चात वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं रहेंगे यानी कि वह राष्ट्रपति नहीं बन सकेंगे। यह योग्यता अमेरिका राष्ट्रपति के लिए होनी चाहिए। अब आप जा चुके हैं कि आखिर में अमेरिका राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार की क्या योग्यता होनी चाहिए।


अमेरिका चुनाव का प्रारंभ


आइए हम जानते हैं कि अमेरिका चुनाव का प्रारंभ किस प्रकार से होता है क्योंकि इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानना भी आपके लिए अति आवश्यक हो जाता है चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत प्राइमरी इलेक्शन तथा कोष'एस के साथ शुरू होती है।


यहां से शुरू होकर उम्मीदवारी कन्वेंशन की ओर चली जाती है। इसके पश्चात जितनी भी राजनीतिक पार्टियां होती है उनके द्वारा एक राष्ट्रीय पद का उम्मीदवार तथा एक उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना जाता है। यह प्रक्रिया कंप्लीट हो जाने के बाद अब अगला स्टेप्स इनके द्वारा देश के चुनावी प्रचार में जुड़ जाना होता हैं।


जनरल इलेक्शन के पश्चात अब अमेरिका के नागरिक राष्ट्रपति के लिए वोट देते हैं यानी कि वोट देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाता है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखे कि जो भी वोट आम जनता के द्वारा डाले गए हैं उनसे राष्ट्रपति का फैसला नहीं किया जाता है। क्ष बल्कि इलेक्ट्रॉन कॉलेज के द्वारा डाले गए वोट के द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है।


नवंबर के महीने में इलेक्शन डे रहता है। इसके पश्चात दिसंबर के महीने में चुनाव किए गए इलेक्टर्स इलेक्टोरल कॉलेज के लिए वोटिंग करते हैं। यानी कि वोट को डालते हैं। इतनी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब जनवरी के अंतर्गत कांग्रेस इलेक्टरल वोटो की गिनती का कार्य किया जाता है। और 20 जनवरी से नए राष्ट्रपति का कार्यकाल शुरू हो जाता है। जिस दिन से राष्ट्रपति का कार्यकाल शुरू होता है उस दिन को इंओर्गेशन डे कहते हैं।

अमेरिका चुनाव से संबंधित प्रश्न : -

Q. अमेरिका में लोकसभा को क्या कहते हैं :- 

A.अमेरिका में लोकसभा को House of Representative कहते हैं, इनका कार्यकाल 2 साल का होता है और कुल सीटें है 435  राज्य में आबादी के हिसाब से सीटों का बंटवारा होता है जैसे अलास्का राज्य में 1 सीट है तो वहीं कैलिफोर्निया जैसे राज्य में 53 सीटें हैं।

Q. क्या अमेरिका में संसद हैं :- 

A.अमेरिका में केन्द्र की विधायिका का नाम Congress है Congress को 2 भागों में बांटा गया है- 

1. House of Representative 

2.  सीनेट 

Q. अमेरिका में महिला को वोट देने का अधिकार कब मिला? :- 

A.अमेरिका में महिला को वोट देने का अधिकार 1881 में आइल ऑफ मैन द्वारा संपत्ति का मालिकाना हक रखने वाली महिलाओं को दिया गया।

Q. अमेरिका में कितने सीनेटर हैं ? :- 

A.अमेरिका में 50 राज्य हैं, प्रत्येक राज्य में 2 सीनेटर होते है तो इसलिए कुल 100 सीनेटर होते हैं।

Q. अमेरिका में 1 व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति बन सकता है ? :- 

A.अमेरिका में कोई व्यक्ति केवल 2 बार ही राष्ट्रपति बन सकता है।

Q. अमेरिका सीनेट का अध्यक्ष कौन होता है ? :- 

A.सीनेट का सभापति अमेरिका का उपराष्ट्रपति होता है।

Q.  सीनेट का कार्यकाल कितना होता है ? :- 

A.सीनेट का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है और कुल सीटें हैं 100 और हर राज्य को 2 सीटें दी गयी है(अमेरिका में कुल राज्य 50 हैं) । इस 6 वर्ष के कार्यकाल में एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में हटते जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ