Translate

सहिष्णुता का अर्थ : टॉलरेंस क्या है : जीरो टॉलरेंस नीति क्या है

सहिष्णुता को इंग्लिश में Tolerance कहते हैं | 

सहिष्णुता का शाब्दिक अर्थ होता है सहन करना।

सहिष्णुता(Tolerance) के दो अर्थ हैं : 

1. संकीर्ण अर्थ(Narrow Meaning)   

2. व्यापक अर्थ(Broad Sense)

संकीर्ण अर्थ(Narrow Meaning) - 

सहन करने की क्षमता- शत्रु/विरोधी, अन्य व्यक्ति(जैसे माता-पिता, teacher, दोस्त आदि) का सहन करना। यानी हम से खुश है या manage कर रहे हैं। 

जैसे यदि दो व्यक्ति अलग-अलग तरीकों रहने वाले, अलग-अलग विचारों वाले एक ही Room में किराये पर रह रहे हैं और केवल एक ही Room खाली है जिसके कारण वे Room छोड़कर जा नहीं सकते तो ऐसी स्थिति में जो गुण विकसित होगा उसे सहिष्णुता/सहनशीलता कहेंगे।

यानी किसी के प्रति नफरत, संकीर्ण विचार, गलत सोच आदि हो लेकिन उसको अपने मन में ही रखना।

विरोधी(Opponent)- व्यक्तिगत विरोधी, धर्म, जाति, नस्ल, विचारधारा, राष्ट्रीयता आदि के संबंध में विरोधी होना। 

आसान भाषा में किसी व्यक्ति का व्यक्तिगत, जाति, धर्म, नस्ल, विचारधारा, राष्ट्रीयता आदि से संबंध दूसरे व्यक्ति से अलग हों और वह इसके आधार पर सहना करता है उसे सहिष्णुता(tolerance) कहते हैं।

व्यापक अर्थ(Broad Sense) - महात्मा बुद्व, महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तियों ने माना है कि सहिष्णुता का मतलब केवल सहन करना नहीं है बल्कि अपने विरोधी से प्रेम व उसका सम्मान करना ही सही मायनों में सहिष्णुता है।


सहिष्णुता का अर्थ  : टॉलरेंस क्या है : जीरो टॉलरेंस नीति क्या है : सहिष्णुता के लाभ


टॉलरेंस के लाभ- 

  • सहनशीलता की आदत से हम विरोधी विचारों को सुनते हैं जिससे समाज और राजीनति दोनों लोकतांत्रित बनते हैं।
  •  जिस तरह से आतंकवाद व जेनोसाइड की घटनाएं बढ़ रही हैं इसके लिये सहिष्णुता से अच्छा दूसरा विकल्प नहीं है।
  • दुनिया में समाज की विविधता की हो रही वृद्वि, जिसके लिये सहिष्णुता बहुत जरूरी है।
  • जब हम दूसरों को सुनते हैं तो इससे नये एवं मौलिक विचार उत्पन्न होते हैं जो व्यक्ति व समाज की दिशा बदल सकते हैं।  

जीरो टॉलरेंस नीति- यह ऐसी नीति होती है जो किसी भी तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करती है जैसे- सरकार आतंकवादियों की किसी भी तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगी।

Tolerance meaning in hindi - सहिष्णुता

सहिष्णुता के बारे में जानकारी(FAQs): 

Q. इनटॉलेरेंस मीनिंग इन हिंदी  

A. इनटॉलेरेंस मीनिंग इन हिंदी में सहिष्णुता होता है | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ