Translate

एशियाई विकास बैंक(ADB) क्या है व इसके उद्देश्य, कार्य


एशियाई देशों के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के एशिया एवं सुदूर पूर्व आर्थिक आयोग(Economic commission for Asia and for East- ECAFE) की सिफारिश पर ADB की स्थापना दिसंबर, 1966 में की गई थी| 

यानी एशिया के ज्यादातर देशों की स्थिति ज्यादा विकसित नहीं थी इसलिए एशिया प्रशांत महासागर से जुड़े देशों में जो अल्पविकसित देश हैं, उनका विकास करने के लिए UN के नेतृत्व में ECAFE की सिफारिश पर एशियाई विकास बैंक की स्थापना की गई थी। 

1 जनवरी, 1967 को एशियाई विकास बैंक ने काम करना शुरू कर दिया, इस बैंक का मुख्यालय फिलीपींस की राजधानी मनीला में है भारत इस बैंक का संस्थापक देश है।

ADB Important Table:

About

ADB

Type

Multilateral Development Bank

Formation

19 Dec 1966

Headquarters

Mandaluyong, Philippines

Purpose

Social & Economic Development

President

Masatsugu Asakawa

Membership

68 Countries

Main Organ

Board of Governor

Total staff

3092

Region reserved

Indo-Pacific

Legal Status

Treaty


एशियाई विकास बैंक(ADB) के उद्देश्य:-

  • इसका उद्देश्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास को तेज करना है।
  • सभी सामाजिक क्षेत्र व अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता देना।
  • इसके द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में 80% का निवेश और बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य देखभाल, सेवाओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अन्य निवेश करके वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • एशिया और प्रशांत क्षेत्र में समावेशी आर्थिक विकास, पर्यावरणीय सतत विकास, क्षेत्रीय इंटीग्रेशन के साथ काम करना | 
  • ADB का मुख्य फोकस शिक्षा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और Disaster Risk Management, वित्तीय सेक्टर, विकास विनिर्माण, सार्वजनिक क्षेत्र का प्रबंधन, स्वास्थ्य क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण।


ADB के अध्यक्ष कौन हैं :-  ADB का अध्यक्ष पद किसी जापानी व्यक्ति को ही दिया जाता रहा है व इसके तीन उपाध्यक्षों में से एक अमेरिका का, एक यूरोप का, एक एशिया का प्रतिनिधि होता है।
एशियाई विकास बैंक के वर्तमान अध्यक्ष :- वर्तमान में एडीबी के चेयरमैन जापान के ताकेहिको नाकाओ हैं।

एशियाई विकास बैंक(ADB) क्या है  व इसके उद्देश्य, कार्य  : Asian development Bank in Hindi

एशियाई विकास बैंक के सदस्य देश :- एडीबी की सदस्यता एशिया के देशों तक ही सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि अधिक साधनों की प्राप्ति व अधिक देशों से आर्थिक संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य के लिए एशिया के बाहर के देश भी इसके सदस्य बन सकते हैं।

ESCAP- United Nations economic and social commission for Asia and the Pacific के सदस्यों के अलावा अन्य क्षेत्रीय देश व क्षेत्र के बाहर के विकसित देश, जो संयुक्त राष्ट्र संगठन के सदस्य हो वे ADB  के सदस्य हो सकते हैं।

एशियाई विकास बैंक(ADB) में कितने सदस्य हैं :- उसकी स्थापना, 1966 के समय इसमें 31 सदस्य थे, अब 68 सदस्यों को शामिल करने के लिए बढ़ गया, जिनमें से 49 एशिया और प्रशांत क्षेत्र के हैं और 19 सदस्य बाहर के है।

एशियाई विकास बैंक(ADB) के कार्य:-  ADB के प्रमुख कार्य विकासशील सदस्य देशों को ऋण, इक्विटी निवेश उपलब्ध कराना, सहायता के अनुरोध पर कार्यवाही करना, 
ध्यान देने वाली बात है कि एडीबी में दो प्रकार के लोन होते हैं:-

Hard Loan :- सामान्य पूँजी संसाधन से व्यापारी शर्तो पर 
Soft Loan :- ADB  से सम्बद्ध  एशिया डेवलपमेंट फंड विशिष्ट कोष से रियायती दरों पर ।
यानी सॉफ्ट लोन सामाजिक अवसंरचना विकास के कार्यों के लिए, हार्ड लोन वित्तीय आवशयकतों  को पूरा करने के लिए मिलता है|  

तकनीकी सहायता देना :- अधिकांश विकसित व अल्पविकसित देशों को तकनीकी सहायता की जरूरत होती है ऐसे में एडीबी के कार्यों में से एक विकास परियोजना और सलाहकार सेवाओं की तैयारी और कार्यान्वयन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना।

नीतियों और योजनाओं में समर्थन देना :- ADB द्वारा सदस्य देशों के लिए नीतियों और योजनाओं को तैयार करने में सहायता करना, एडीबी कम विकसित देशों की आवश्यकता पर ज्यादा ध्यान देता है और क्षेत्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता है।

ADB की संरचना :- इसमें सबसे ऊपर बोर्ड ऑफ गवर्नर, जिसके पास हर सदस्य देश(68 सदस्य) से एक प्रतिनिधि होता है |
यह 68 सदस्य ही 12 सदस्यों को चुनते हैं जो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कहलाते हैं इन सदस्यों में से 8 सदस्य एशिया प्रशांत क्षेत्र से होनी चाहिए और चार बाहर से भी हो सकते हैं।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैंक के अध्यक्ष का चुनाव भी करते हैं जो ADB और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरपर्सन होता है जिसकी अवधि 5 साल होती है।

ADB के कुछ बड़े प्रोजेक्ट :-

  • हैरतन तो मज़ार ए शरीफ रेलवेज प्रोजेक्ट(अफ़ग़ानिस्तान) - Hairatan to Mazar-e-Sharif railways project(Afghanistan), 
  • वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन सेक्टर प्रोजेक्ट(अर्मेनिआ) - Water Supply and Sanitation Sector Project(Armenia), 
  • ग्रीन पावर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट(भूटान) - Green Power Development Project (Bhutan), 
  • रूरल रोड्स सेक्टर II इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम(इंडिया) - Rural roads sector II investment program(India)।

एशियाई विकास बैंक(ADB) और भारत 

भारत में पहली बार 1986 में ADB से उधार लेना शुरू किया था|

ADB ने भारत की मदद निम्न सेक्टर में की:-

  • परिवहन, 
  • ऊर्जा, 
  • पानी, 
  • शहरी सेवाओं, 
  • वित्त और सार्वजनिक क्षेत्र, 
  • प्रबंधन, 
  • कृषि और प्राकृतिक संसाधन, 
  • मानव विकास।
  • ओद्योगिक प्रतिस्पर्धा, 
  • जॉब क्रिएशन, 
  • कम आय वाले राज्यों में विकास पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन।

ADB के इंडिया में प्रोजेक्ट :-

  • रेलवेज एंड मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (Railways and mass rapid transit system), 
  • रिन्यूअल एनर्जी एंड एनर्जी एफिशिएंसी (Renewal energy and energy efficiency), 
  • कोस्टल प्रोटेक्शन(Coastal protection), 
  • रिवर बैंक स्ट्रेंग्थेनिंग एंड रिवर बेसिन मैनेजमेंट (River Bank strengthening and river basin management), 
  • अर्बन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट इन्क्लूडिंग वाटर मैनेजमेंट(Urban environmental management including water management), 
  • सैनिटेशन एंड सेवेरगे एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (Sanitation and Sewerage & solid Waste management).

भारत 1966 में ही ADB का सदस्य बन गया था जो कि अभी ADB का चौथा सबसे बड़ा शेरहल्डर है
एडीबी 1986 से भारत की मदद कर रहा है 2010 के बाद से सबसे ज्यादा पैसा ADB से उधार लेने वाला देश भारत है | 

कोविड-19 के समय भी एडीबी ने भारत की मदद की।

ADB एनुअल रिपोर्ट 2022 

ADB की वार्षिक रिपोर्ट 2022 से सारांश करती है, कि ADB ने वित्त और ज्ञान को मिलकर अपने विकासशील सदस्य देशों की मदद की है। Covid-19 महामारी के आगे बढ़ाने और नहीं संकट और लंबे समय के विकास के चुनौतियों का सामना करने मे।

रणनीति 2030 के साथ संचालन प्राथमिकताओं के तहत नई प्रतिबद्धताएं प्रस्तुत की गई है, और यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में लोगों के जीवन को सुधारने वाले पहले के परियोजनाओं के उदाहरण के साथ पूरक किए गए हैं।

ADB स्ट्रेटेजी 2023:

ADB ने पिछले 50 वर्षों में गरीबी को कम करने और आर्थिक विकास में बड़े कदम उठाए हैं। ADB अगले विकास चरण में क्षेत्र की सेवा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ADB Strategy 2030 के तहत वित्त ज्ञान और साझेदारी को मिलकर अपने विस्तृत दृष्टि को पूरा करेगा।

ADB Strategy 2030 के तहत ADB अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने के प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, प्रतिरोधी और सतत एशिया और प्रशांत महासागर की प्राप्ति के लिए अपनी दृष्टि का विस्तार करेगा। 

ADB ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवर्तन में एक मुख्य साथी की भूमिका निभाई है, और आगामी विकास के अगले चरण में इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए समर्पित है।

एशियाई विकास बैंक(ADB) के बारे में जानकारी(FAQs) :-

Q. एशियाई विकास बैंक(ADB) के नए अध्यक्ष कौन हैं ?
A. वर्तमान में एशियाई विकास बैंक(ADB) के चेयरमैन जापान के ताकेहिको नाकाओ हैं।

Q. एशियाई विकास बैंक की स्थापना कब हुई थी ?
A. एशियाई देशों के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के एशिया एवं सुदूर पूर्व आर्थिक आयोग(Economic commission for Asia and for East- ECAFE) की सिफारिश पर ADB की स्थापना दिसंबर, 1966 में की गई थी|

Q. एशियाई विकास बैंक in English| 
A.  Asian development Bank| 

Q. क्या भारत एशियाई विकास बैंक का सदस्य है|  
A.  भारत एशियाई विकास बैंक का संस्थापक सदस्य है | 

Q. एशियाई विकास बैंक में कितने सदस्य हैं |   
A.  भारत एशियाई विकास बैंक का संस्थापक सदस्य है | 

Q.1 एशियाई विकास बैंक में कुल कितने सदस्य हैं?

Ans: एशियाई विकास बैंक में कुल 68 सदस्य हैं।

Q.2 एशियाई विकास बैंक के 68 में सदस्य कौन है और कब बने?

Ans: Niue एशियाई विकास बैंक के 68वें सदस्य मार्च 2019 में बने।

Q.3 एशियाई विकास बैंक का हेड क्वार्टर कहां है?

Ans: एशियाई विकास बैंक का हेड क्वार्टर फिलिपींस में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ