Translate

विश्व आर्थिक मंच(WEF) क्या है, इसके उद्देश्य व कार्य : विश्व आर्थिक मंच रिपोर्ट- 2023

वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम(डब्ल्यूइएफ) ने ग्लोबल जेंडर गेप रिपोर्ट 2023 प्रकाशित की, जिसमें भारत की रेंक 146 देशों में से 127वीं रेंक आयी है।

वर्ल्ड इकोनामिक फोरम(WEF) फ्यूचर ऑफ़ जॉब्स, 2023 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में आने वाले 5 सालों में करीब 6.9 करोड़ नौकरियां उत्पन्न होंगी और 8.3 करोड़ रोजगार समाप्त हो जाएंगे ।

विश्व आर्थिक मंच(WEF) क्या है  :- विश्व आर्थिक मंच यह एक गैर लाभकारी (Not for Profit) संस्था है। इसकी स्थापना 1971 में हुई|  

यह एक स्वतंत्र निकाय है इसका कहना है कि यह किसी भी देश के दबाव में काम नहीं करती है, इसके द्वारा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है सरकार के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं।

विश्व आर्थिक मंच द्वारा यह कहा जाता है कि यह सारे काम  Moral और Intellectual  को ध्यान में रखकर काम करते हैं।  

विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय कहां है :- विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है इसकी वार्षिक बैठक दावोस में होती है।



विश्व आर्थिक मंच(WEF) क्या है, इसके उद्देश्य व कार्य : विश्व आर्थिक मंच रिपोर्ट : World Economic Forum Summit 2023 in hindi


1971 में विश्व आर्थिक मंच का नाम यूरोपियन प्रबंधन था तथा 1987 में इसका विश्व आर्थिक मंच पड़ गया।

विश्व आर्थिक मंच के प्रमुख कौन है ? :- इसके संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष - Klaus shwab(क्लॉस शवाब )हैं।

विश्व आर्थिक मंच के उद्देश्य :- 

  • विश्व आर्थिक मंच सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है यानी इसमें सरकार भी जुड़ी हुई है और निजी व्यक्ति भी।  
  • दुनिया के राजनीतिक, सांस्कृतिक व्यापार आदि से संबंधित लोग इसमें शामिल होते हैं यह सब अपना अपना नजरिया रखते हैं, 
  • फिर इन सब नजरियों को मिलाकर एक समग्र नजरिया रखा जाता है और ऐसे मुद्दों को उठाया जाता है जिसका प्रभाव सब पर पड़ रहा है जैसे - आर्थिक विषमता।
  • इनको किस तरह से किया जाए कि सबका सतत विकास हो सके, सब उसमें सहभागी हो सके, इसके लिए Collaborative Projects (सब को मिलाकर एक प्रोजेक्ट तैयार करना) लाए जाते हैं।

विश्व आर्थिक मंच का मिशन :-  विश्व आर्थिक मंच वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग जगत की परियोजनाओं को आकार देने हेतु व्यापार राजनीतिक शिक्षा क्षेत्र और समाज के अन्य प्रतिनिधियों को शामिल करके विश्व की स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

दावोस कहां है :-  लैंड वासर नदी के तट पर, स्विस आल्पस पर्वत के प्लेसूर श्रृंखला और अल्बेला के बीच दावोस शहर स्थित है।

विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट :- 

विश्व आर्थिक मंच द्वारा निम्न रिपोर्टस जारी की जाती है:-

  • एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स(Energy transition index), 
  • ग्लोबल कम्पेटिटिवेनेस्स रिपोर्ट(Global competitiveness report), 
  • ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट (Global gender gap report), 
  • ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट (Global risk report), 
  • ग्लोबल ट्रेवल एंड टूरिज्म रिपोर्ट(Global travel and tourism report), 
  • ग्लोबल आईटी रिपोर्ट(Global it report).

विश्व आर्थिक फोरम 2023 बैठक :-

2023 में विश्व आर्थिक मंच की 53वीं बैठक 16 जनवरी से 20 जनवरी 2023 के बीच वार्षिक बैठक हुई ।

इस बैठक का विषय है "खंडित विश्व में सहयोग" (कॉरपोरेशन इन फ्रेगमेंटेड वर्ल्ड)।

इस बैठक में 52 सरकारों के अलावा 130 देशों के 2700 से ज्यादा व्यक्ति शामिल हुए है, साथ ही केंद्रीय बैंकों(IFM, WTO आदि ) के गवर्नर भी शामिल हुए | 

इन व्यक्तियों में निवेशक, व्यापारिक नेता, राजनीतिक नेता, अर्थशास्त्री, मशहूर हस्तियां और पत्रकार आदि शामिल है।

इस बैठक के मुद्दे : दावोस - 2023 प्रमुख बिंदु  :-

चीन में बढ़ते कोविड के मामले :-  हमें इसे रोकने के लिए किस तरह रणनीति बनानी होगी।

ऊर्जा संकट : - यूक्रेन रूस युद्ध से उत्पन्न हुआ ऊर्जा संकट का समाधान कैसे किया जाए ।

खराब समय बीत चुका है, स्थिति बेहतर होगी।

पश्चिमी जगत में आर्थिक विकास दर कम हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद मंदी नहीं आयेगी।

कोरोना महामारी का समाप्त होना।

चीन ने ‘जीरो कोविड नीति‘ वापास ले ली है जिससे आपूर्ति बाधा समाप्त हो गयी ।

इस सम्मेलन में जिन गर्वनर्स ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया है, उन्होंने मुद्रास्फीति एक बड़ी चुनौती माना है और कहा कि मंहगाई जिस तरह से बढ़ रही है यह आम आदमी को प्रभावित कर सकती  है।

इसमें संरक्षणवादी नीति भी चुनौती बनी हुई है, देश अपने कर्मियों, उर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला पर ध्यान दे रहे हैं।

गरीब देशों को नुकसान को सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक और पर्यावरणीय संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

विश्व आर्थिक मंच का महत्व:-  इसमें अलग-अलग सरकारी संगठन, उद्योगपति, नागरिक, समाज आपस में चर्चा करते हैं और समाधान की तरफ पहुंचते हैं, 

क्योंकि वैश्विक समस्या का समाधान कोई एक सरकार नहीं कर सकती बल्कि इसमें व्यक्तियों का योगदान बहुत जरूरी हो जाता है।

सभी समस्याओं का साझा समाधान निकाला जा सकेगा ।

भारत और विश्व आर्थिक मंच:- 

भारत G 20 का अध्यक्ष है जिसका मतलब हुआ कि जो विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियां हैं उनका अध्यक्ष है।

भारत अपनी बात जो भी रखेगा उसे दुनिया ध्यान से सुनेगी, इसलिए भारत के पास निम्न मुद्दे हैं:- 

  • अक्षय ऊर्जा, 
  • सस्टेनेबिलिटी, 
  • आधारभूत ढांचा, 
  • स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, 
  • स्टार्टअप, व्यापार, 
  • तकनीक, 
  • संस्थागत निवेश।

आलोचना :- विश्व आर्थिक मंच की अक्सर इस आधार पर आलोचना की जाती रही है कि इसमें गरीब जगत को कोई खास प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है, बल्कि अमीर लोगों को ही आमंत्रित किया जाता है।

इस बारे में यह बात की जाती है कि यह सम्मेलन एक मंच के रूप में काम करता है।

प्रासंगिकता :- जब से भूमंडलीकरण की शुरूआत हुई है तब से वैश्विक अर्थव्यवस्था में परस्पर निर्भरता बढ़ गयी है। 

जिसे एक देश से दूसरे देश के बीच डेटा, पूंजी, माल, सेवा आदि बहुत तेजी से बढ़ गया है। इसी कारण वैश्वीकरण बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

कुछ समस्याएं केवल बॉर्डर देखकर ही नहीं आती है जैसे- जलवायु परिवर्तन इन समस्याओं में बॉर्डर को क्यों शामिल किया जाये, बल्कि एक नये सिरे से नीतियों का निर्माण करें, विश्व आर्थिक मंच यही काम करता है।

विश्व आर्थिक मंच के बारे में जानकारी(FAQs): -

Q. विश्व आर्थिक मंच 2023 का विषय क्या है?

A. विश्व आर्थिक मंच 2023 का विषय है - "खंडित दुनिया में सहयोग" (कॉरपोरेशन इन फ्रेगमेंटेड वर्ल्ड) | 

Q. विश्व आर्थिक मंच का गठन कब हुआ व इसका मुख्यालय कहाँ हैं ?

A. विश्व आर्थिक मंच का गठन 1971 में हुआ था यह एक एक गैर लाभकारी (Not for Profit) संस्था है|  

विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है

Q. WEF में सदस्य कितने देश हैं ?

A. WEF बैठक में 52 सरकारों के अलावा 130 देशों के 2700 से ज्यादा व्यक्ति शामिल हुए है, साथ ही केंद्रीय बैंकों(IFM, WTO आदि ) के गवर्नर भी शामिल हुए |

Q. WEF Full form?

A. WEF World Economic Forum

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ