क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना ?
क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी कौन करेगा:- क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी भारत करेगा। हाल ही में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा G 7 शिखर सम्मेलन और क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 के वक्त यह घोषणा की है कि भारत क्वाड 2024 की मेजबानी करेगा।
पिछले कुछ समय से क्वाड समूह ने खुद को हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्वि के लिये एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित किया है।
क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की बैठक में पीएम मोदी सहित, अमेरिका के राष्ट्रपति ने जापान के शहर हिरोशिमा में भाग लिया, और पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्वि कायम करने के लिये एक महत्वपूर्ण मंच है, और हिन्द प्रशांत की शांति ना केवल इस क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे विश्व के लिये महत्वपूर्ण हैं।
इस बैठक में क्वाड के सदस्य देशों ने एक साझा बयान दिया जो कि यह अब तक का सबसे बड़ा बयान माना जाता है, साथ ही इसमें रूस यूक्रेन युद्व का भी जिक्र आया, इस संदर्भ में कहा गया कि यह एक ऐसा मुददा है जिसमें शांति के द्वार ही इसका हल निकाला जा सकता है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आस्ट्रलिया में होने वाली क्वाड की बैठक में हिस्सा लेने से किया मना। इसलिये आस्ट्रेलिया ने क्वाड की बैठक रदद की।
24, मई 2023 को आस्ट्रेलिया के सिडनी में क्वाड की बैठक होने वाली थी जो कि अब जापान में होनी है |
ऋण सीमा वार्ता पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के मतभेद के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति को रदद करनी पड़ी अपनी एशिया यात्रा।
इस दौरान बाइडन क्वाड की बैठक में शामिल होने के साथ ही पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पर भी जाने वाले थे।
रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी संसद में 31.3 डॉलर ट्रिलियन की श्रण सीमा को और अधिक बढ़ाने के लिये मतदान करने से कर दिया इंकार,
जबकि बाइडन और उनके डेमोक्रेट संघीय बजट में खर्च में कटौती के लिये नहीं हैं सहमत।
Quad(क्वाड) Summit 2023 :- भारत द्वारा 3 मार्च 2023 को नई दिल्ली में क्वाड के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की जा रही है।
इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने की।
इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने भाग लिया।
Quad(क्वाड) Summit 2023 बैठक की प्रमुख बातें :-
- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों तथा आपसी हित के क्षेत्रीय मुददों पर चर्चा।
- मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द-प्रशांत के विजन पर विचार साझा किये गये।
- क्वाड की रचनात्मक कार्य सूची और क्षेत्र की सामायिक प्राथमिकताओं के समाधान से जुड़ी पहल पर हुई प्रगति की समीक्षा आदि।
क्वाड में कौन कौन से देश हैं ?:-Quad(क्वाड) :- यह 4 देशों(भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका) का संगठन है जो एक अनौपचारिक स्ट्रैटेजिक फोरम(Informal Strategic Forum) है।
उद्देश्य- मैरिटाइम सिक्युरिटी(Maritime Security) जलवायु परिवर्तन कोविड-19 महामारी से लड़ना, क्वाड(quad) को चीन की बढ़ती ताकत को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
2004 में हिंद महासागर में सुनामी आई इसके तटीय देश काफी प्रभावित हुए थे। तब भारत, जापान, अमेरिका, और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर सुनामी प्रभावित देशों की मदद की थी।
क्वाड की स्थापना कब हुई थी? : - इसके बाद 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने QUAD का गठन किया।
क्वाड देश क्या है ? : - Quad में 4 देश अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक Group है। 2007 से 2010 के बीच हर साल Quad की मीटिंग्स होती रहीं, लेकिन इसके बाद Meeting होना बंद हो गई।
जिसका कारण बताया जाता है कि तब चीन ने ऑस्ट्रेलिया पर काफी दबाव डाला, जिसके बाद वह Quad से दूरियां बनाने लगा। हालांकि, 2017 में फिर से चारों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मिलकर Quad को मजबूत करने का निर्णय लिया।
Quad(क्वाड) 1.0 का निर्माण :-(क्वाड का उद्देश्य क्या है?):-
- 2004 में हिन्द महासागर में जब सुनामी आयी थी तब जापान के प्रधानमंत्री सिंजो आबे की महत्वपूर्ण भुमिका से भारत, जापान, अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया ने ग्रुप बनाया और रेस्क्यू, राहत-सामग्री भेजने का ऑपरेशन चलाया तथा 2004-05 में ये ग्रुप खत्म कर दिया गया।
- फिर से 2006 में सिंजो आबे द्वारा ग्रुप बनाने का प्रस्ताव रखा गया था उनका मकसद था एक जैसी सोच रखने वाले देश(भारत, जापान, अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया) आपस में जुड़े तथा हिन्द-प्रशांत महासागर में एक-दूसरे के हितों का संरक्षण करना।
- 2007 मई में चारों देशों के बीच एक औपचारिक मीटिंग(Forum Meeting) हुई एवं 2007 सितम्बर में ये 4 देश और सिंगापुर ने भारत में मालाबार मिलिट्री एक्सरसाइज(Military Exercise) में हिस्सा लिया।
- सितम्बर, 2007 में सिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
- नम्बवर, 2007 में केविड रद आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने जो क्वाड(quad) के आलोचक थे एवं भारत पर चीन का दबाव था, जिसके चलते क्वाड(quad) 2008 में टूट गया।
Quad(क्वाड) 2 .0 :-(क्वाड में आस्ट्रेलिया कब शामिल हुआ?):-
- 2017 में फिर से जापान ने क्वाड(quad) को जन्म देने का प्रस्ताव रखा एवं मनीला में पहली वर्किंग लेवल मीटिंग हुई।
- 2020 में मालाबार एक्सरसाइज में आस्ट्रेलिया भी भारत जापान और अमेरिका के साथ जुड़ गया।
मलाबार एक्सरसाइज- चारों देशों की नेवी आपस में जुड़कर युद्व अभ्यास करती है।
- फिर मार्च, 2021 में क्वाड(quad) नेताओं की वर्चुअली मीटिंग हुई एवं सितम्बर 2021 में पहली बार Official Meeting हुई न्यूयार्क में।
- भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा इनके द्वारा ही Official Meeting हुई जिसमें एजेंडा है :-
- कोविड-19 महामारी
- जलवायु परिवर्तन
- साइबर स्पेस
- हिन्द-प्रशांत महासागर की सुरक्षा।
Quad(क्वाड) एक औपचारिक गठबंधन ना होकर बल्कि Soft Group (यानी कोई भी देश इस ग्रुप को कभी भी छोड़ सकता है) इसे कोई फैसला लेने का अधिकार नहीं है।(जैसे नाटो या UN द्वारा लिया जाता है)
ये गठजोड़ समिट, मीटिंग जानकारी साझा करने और सैन्य अभ्यास के जरिये चलता है। यह Support के रूप में है कि अभी हम एक-दूसरे की सहायता कर रहे हैं।
Quad(क्वाड) का Summit 2022 में जापान में, 2023 में भारत में और 2024 में आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जायेगा।
जिस तरह चीन दक्षिण चीन सागर में पैर पसार रहा है और वन वेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है जो सबके लिये खतरा बन रहा है उसको रोकना इन देशों के लिये बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
जिसके लिये Quad(क्वाड) एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है, लकिन Quad(क्वाड) को चीन विरोधी माना तो जाता है,
लेकिन किसी भी संयुक्त बयान में चीन या सैन्य रक्षा के लिये कोई सीधा जिक्र नहीं होता है, क्योंकि ये सभी देश चीन की Supply Chain और आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं।
Quad(क्वाड) Summit 2022 :- Quad Summit 2022 की Meeting जापान की Capital टोक्यो में हुई। इस Meeting में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भाग लिया।
Quad(क्वाड) Summit 2022 बैठक की प्रमुख बातें-
- प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि quad ने काफी कम समय में अहम जगह बनाई है, Indo-Pacific क्षेत्र में शांति, समृद्वि और स्थिरता सुनिश्चित की है। Quad की संभावना बहुत व्यापक है।
- Prime Minister नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्यवाही, आपदा प्रतिक्रिया, श्रृंखला लचीलापन, आर्थिक सहयोग तथा अन्य क्षेत्रों के लिये अपना समन्वय बढ़ाया है।
- अमेरिका के President जो बाइडन ने रूस-यूक्रेन युद्व पर चिंता जताई है कि जो बाइडन द्वारा कहा गया यह मानव संकट है। मानवाधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।
- अमेरिका के President द्वारा कहा गया कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण व स्थिर बनाने के लिये हमें एकजुट होना पड़ेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन एक संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
- जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला UN चार्टर के Principles को चुनौती देता है। हमें हिन्द प्रशांत देशों को ध्यान से सुनना चाहिए।
- आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 2030 तक उत्सर्जन में 43 % की कमी करने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे तथा 2050 तक शुद्व-शून्य उत्सर्जन के लिये कदम उठायेंगे। हम हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण को प्राथमिकता देते हैं।
पिछले वर्ष 2021 में वर्चुअल शिखर सम्मेलन में Quad(क्वाड) के नेताओं ने एक मुक्त, खुला और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की बात की थी,
साथ ही आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, गुणवत्ता बुनियादी ढांचा निवेश आदि चुनौतियों से सामना करने के लिये एक साथ काम करने का संकेत दिया था।
क्वाड के बारे में जानकारी(FAQs) (People also ask) : -
Q. Quad full form
A. Quad ka full form - Quadrilateral security Dialogue .
Q. क्वाड का मुख्यालय कहां है?
A. क्वाड का मुख्यालय ब्रुसेल्स शहर (बेल्जियम) में है।
Q. क्वाड में कितने देश शामिल हैं ?
A. क्वाड में 4 देश (भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका) शामिल हैं |
A. 2007 मई में चारों देशों के बीच एक औपचारिक मीटिंग(Forum Meeting) हुई एवं 2007 सितम्बर में ये 4 देश और सिंगापुर ने भारत में मालाबार मिलिट्री एक्सरसाइज(Military Exercise) में हिस्सा लिया।
A. यह सम्मलेन जापान के हिरोशिमा में आयोजित हुआ, क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की बैठक में पीएम मोदी सहित, अमेरिका के राष्ट्रपति ने जापान के शहर हिरोशिमा में भाग लिया
0 टिप्पणियाँ