Translate

बिग डेटा क्या है, इसके उपयोग, प्रकार, फायदे और नुकसान

आज के समय में AI का काफी अधिक उपयोग हो रहा है, जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है तब से इसे उपयोग करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा हैं। सभी क्षेत्र में वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस का उपयोग किया जा रहा है, और ऐसे में इसे ऑपरेट करने के लिए अधिक मात्रा में डाटा का उपयोग किया जाता है।

ऐसे में इन चीजों को ऑपरेट करने के लिए बिग डेटा का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन आप क्या बिग डेटा के बारे में जानते है, यदि नही जानते है तब हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपको बिग डेटा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले की बिग डेटा क्या है,

बिग डेटा का उपयोग क्या है, बिग डेटा कैसे काम करता है, बिग डेटा को कहां से प्राप्त कर सकते हैं, बिग डेटा से संबंधित सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में प्रदान करने वाले है ऐसे में आप इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़े।


बिग डेटा क्या है, इसके उपयोग, प्रकार, फायदे और नुकसान


बिग डेटा क्या है

आपको बिग डेटा के नाम से ही स्पष्ट समझ रहा होगा की बहुत अधिक  मात्रा में डेटा एक साथ। बिग डेटा का मतलब होता है कि बिग डेटा बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा का एक संग्रह हैजो कि एक समय के बाद तेजी से बढ़ता रहता है, और बिग डेटा का उपयोग एक साथ उपयोग करने की शक्ति आज काफी बढ़ गई है, और आपके जानकारी के लिए बता दे कि पूरे विश्व का 90% डेटा केवल पिछले 2 वर्षों में ही बढ़ा है

इसके साथ ही आपको बता दे कि Big Data विस्तृत आकार और जटिलता वाला डेटासेट होता है, जिसे कोई भी साधारण या पारंपरिक टूल स्टोर आसानी से प्रोसेस नही कर पता है, और इसमें डेटा स्टोरेज, डेटा माइनिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा शेयरिंग तथा डेटा विजुअलाइज़ेशन आदि को शामिल किया जाता है

Big Data के बारे में बात किया जाए तब यह Photo, Video, Text, Documents और GIF आदि के फॉर्म में उपलब्ध होता है, और यह किसी भी सॉफ्टवेयर में उपलब्ध होता है, और उसे ऑपरेट करने के लिए डेटा की जरूरत होती है। और आज के समय में सॉफ्टवेयर कंपनी को रन करने के लिए हाई क्वालिटी का डेटा की जरूरत होती है, और एक साथ बड़ी मात्रा में डेटा उपलब्ध होना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा साइट क्रैश हो जाता है।

वर्तमान समय मे अनेक तरह के डेटा उपलब्ध है जैसे Buy-Sell का डेटा, कर्मचारी की सैलरी का डेटा, माल लोड एंड गो डाटा, तथा कस्टमर के ऑर्डर, आदि यह सभी डेटा उपलब्ध होता है, और यह बिग डेटा के रूप के मौजुद होता है।

बिग डेटा का इतिहास :

बिग डेटा का इतिहास आज से करीब 300 साल से अधिक पुराना है, जिसकी शुरुआत 1663 से होती है, यूरोप में Bubonic Plague फैला हुआ था, तब Graunt इस पर रिसर्च कर रहे थे और रिसर्च के दौरान उन्होने पहली बार काफी मात्रा में एक साथ डाटा को देखा था।

फिर इसके बाद 1800 के दशक की शुरूआत में डेटा संग्रह तथा विश्लेषण के लिए Statistics Data के क्षैत्र में तेजी से वृद्धि हुआ, और फिर 1880 में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक घोषणा किया कि उन्हें जनगणना कार्यक्रम के दौरान एकत्रित डेटा को संभालने तथा पूर्ण रूप से संसोधित करने में 8 साल का वक्त लग जायेगा। 

Herman Hollerith Buero ने 1881 में Hollerith Tabulating मशीन बनाई जिससे डेटा की गणना करना काफी आसान हो गयी, फिर इसके बाद 20वीं सदी में डेटा काफी तेजी से बढ़ा, क्योंकि इस वक्त में काफी तकनीकों, मशीनों तथा कंप्यूटर का अविष्कार होने लगा था, और इस तरह बाद में धीरे धीरे डेटा बढ़ता गया और नए नए आविष्कार होते रहें और और आज इसे स्टोर करने के लिए अनेक सॉफ्टवेयर कंपनी लगातार काम कर रही है,

आज के समय में बिग डेटा किसी के पास है तब वह गूगल है, इसके साथ ही अनेक बड़े सॉफ्टवेयर कंपनी के पास बिग डेटा मौजूद है, और AI के आजाने से सबका काम आसान होने लगा है, और जिसे जो डेटा चाहिए वह आसानी से एक झटके में उपलब्ध हो जा रहा है।

बिग डेटा का विशेषता :

आज के समय में यदि हम बिग डेटा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब वर्तमान समय में बिग डेटा का ही खेल है, और इसकी विशेषता निम्न है

• Volume : इसका अर्थ होता है डेटा की मात्रा, और बिग डेटा को प्रदर्शन के अनुसार बताया जाता है कि यह बिग डेटा है या नही, ऐसे में यह बिग डेटा की उपलब्ध और संग्राहक क्षमता को प्रदर्शित करता है।

• Value : इसका अर्थ होता है मूल्य, यह बिग डेटा की उपयोगिता को प्रदर्शित करता है। कितना डेटा उपयोग का है और क्या नही है, बिना मूल्य के किसी भी डेटा के उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

• Variety : विविधता या डेटा की भिन्नता को प्रदर्शित करता है। आज के समय में बिग डेटा के रूप में जितना अधिक डाटा एंट्री होता है, वह अनेक फॉर्म में होता है, ऐसे में Numbers, Texts, दस्तावेज़, चित्र, ऑडियो, वीडियो, सीडी, ईमेल, ग्राफिक्स आदि बिग डेटा का निशान है।

• Velocity : यह डेटा की गति को बताता है कि किस तरह से डेटा का फ्लो रहता है और डेटा का अप डाउन कितना है इसी से पता चलता है। यह बहुत जरूरी विशेषता है, क्योंकि डेटा की गति के आधार पर ही डेटा को एनालिसिस करके व्यवसायिक निर्णय आज के समय में लिया जाता है।

• Veracity : डेटा की सटिकता या प्रमाणिकता को प्रदर्शित करता है, और यह बिग डेटा में गड़बड़ियों त्रुटियों को प्रदर्शित करता है, क्योंकि बिग डेटा परिवर्तनशील हो जाता है जब अलग जगह से डेटा आने लगता है।

बिग डेटा के प्रकार (types of big data)

वर्तमान समय मे बिग डेटा का तीन प्रकार है जो कि निम्न है

Structured

• Un Structured

• Semi Structured

1. Structured : इस डेटा को आसानी से सुरक्षित और संग्रहित किया जा सकता है, और इसके साथ ही एक्सेस भी मिलता है। यह डेटा समान प्रारूप में होता है इसका उपयोग बिजनेस में अधिक किया जाता है।

2. Unstructured : इस डेटा का निश्चित संरचना नही होती है, इसलिए इसे संशोधित और संग्रहित करने में वक्त लगता है। इसमें अनेक तरह के फॉर्मेट में डेटा उपलब्ध होता है जैसे text, photo, gif, video, audio, documents आदि के रूप में डेटा उपलब्ध होता है। इस डेटा को Human और Machine द्वारा जेनरेट किया जाता है, इसलिए इसमें काफी ज्यादा डेटा की Variety मौजूद होता है।

3. Semi-structured Data : इसमें दोनों तरह के डेटा उपलब्ध होता है, और इसमें दोनों तरह के डेटाशीट उपलब्ध होता है, Web Applications वर्तमान समय मे इसका अच्छा उदाहरण है।

बिग डेटा का फायदे और नुकसान :

वर्तमान समय मे यदि कोई चीज हमारे लिए काफी फायदेमंद है तब उसके दो पहलू होते है और उस चीज का फायदे और नुकसान दोनों होता है, कुछ इसी तरह इसके भी है।

बिग डेटा के फायदे निम्न है

इसका उपयोग लोगों की पसंद-नापसंद और उनकी जरूरतों को समझने के लिए किया जा रहा है।

इससे प्रोडक्ट की लागत में कमी धीरे धीरे रही है।

इससे मार्केट में चल रहे ट्रेंड तथा नवाचारों के बारे में सटीक जानकारी आसानी से मिल जाती है। 

बिगडेटा की सहायता से बड़े व्यावसायों के साथ आसानी से Competition किया जा सकता है।

इसका उपयोग अपनी बिक्री तथा भरोसे को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

इससे सही कर्माचरियों को नियुक्त आसानी से किया जा सकता है।

बिग डेटा के नुकसान : 

यूजर की प्राइवेसी खतरे में आने की शुरुआत हो चुकी है।

बिग डेटा का उपयोग गलत कार्यों के लिए भी होने लगा है।

लागतार अपडेट होने के कारण वास्तविक डेटा बदलते रहता है।

विश्लेषण करने की अवश्यकता बार बार पढ़ रही है।

इसका उपयोग Social Stratification को बढ़ने के लिये किया जा सकता है।

बिगडेटा मूलरूप से Unstructured प्रकार का है, जिससे एनालिसिस करना थोड़ा मुश्किल होता है।

ग्राहकों के रिकॉर्ड में हेराफेरी के लिए आसानी से किया जा सकता है।

बिग डेटा का उपयोग

बिग डेटा का उपयोग आज के समय में काफी अधिक मात्रा में किया जा रहा है जो कि निम्न है

• Finance : इसका उपयोग Loan, Insurance, Credit Score, Brokerage Services, तथा Blockchain Technology आदि के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में होने वाले फायदे और जोखिम के बारे में जानकारी प्रदान किया जाता है।

• Healthcare : बिग डेटा का उपयोग Hospitals, Researchers और Pharmaceutical Companies आदि को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि हेल्थ सेक्टर कम समय में अधिक इंप्रूव  कर सके।

• Media and Entertainment : आज के समय में सोशल मीडिया का जमाना है, और एक साथ अनेक यूजर सोशल मीडिया का उपयोग करते है, ऐसे में बिग डेटा का उपयोग social media में किया जा रहा है। एंटरटेनमेंट आज के समय में OTT Platforms में शिफ्ट हो गया है जिससे Netflix, Amazon Prime, और Hotstar आदि का बोलबाला है और इसमें एक जगह कंटेंट उपलब्ध होता है, और इसमें बिग डेटा काफी रोल है।

• Agriculture : इस क्षेत्र में अनेक तरह के उपयोग बिग डेटा के द्वारा किया जा रहा है, Climate Change, Automated Irrigation System, Water Cycle, Fertilizers, मृदा स्वास्थ्य, नई किस्मों के विकास, कीट प्रबंधन, तथा फसल चक्र आदि के बारे में सही समय में किसान बंधुओ को सटीक जानकारी मिल जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ