Translate

अब कोई बच्चा नहीं रहेगा शिक्षा से वंचित। सर्व शिक्षा अभियान के मुख्य उद्देश्य क्या है और कैसे मिलेगा बच्चों इसका फायदा?

अब कोई बच्चा नहीं रहेगा शिक्षा से वंचित। सर्व्य शिक्षा अभियान के मुख्य उद्देश्य क्या है और कैसे मिलेगा बच्चों इसका फायदा?


शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसपे सबका अधिकार है और गरीबी के कारण कई बच्चे इस अधिकार से वंचित रह जाते है। देश के बच्चे आगे चलकर देश के युवा बनते हैं और इन्हीं युवा पर टिका रहता है सफलता का भार। यदि यह बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे तो यह हमारे देश के लिए हानि का कारण हो सकता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान को 2001 में लॉन्च किया और बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया।

क्या है सर्व शिक्षा अभियान? :-


सर्व शिक्षा अभियान में 206 मिलियन बच्चो को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया गया। इन 206 मिलियन बच्चो में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे। शुरुवाती दौर में 7000 करोड़ रुपए का बजट बनाया गया परंतु बाद में इसको 40 प्रतिशत भड़के 21,000 करोड़ रुपए कर दिया गया। 

इस योजना को सफल बनाने में सरकार के अलावा कई ट्रस्ट और संपूर्ण व्यक्तियों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। इस अभियान को भदावा देने के लिए मेहबूब की लिखी हुई एक कविता "स्कूल चले हम" का भी योगदान रहा। 

सर्व शिक्षा अभियान के मुख्य उद्देश्य:


इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों में से एक था ऐसी बस्तियों में स्कूल स्थापित करना जहां स्कूली शिक्षा की कोई सुविधा नहीं थी। वो बच्चे जो स्कूल नहीं जा पाते किसी भी कारणवश, उनके लिए वैकल्पिक स्कूली शिक्षा सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा। पहले से बने हुए स्कूलों का सुधार का प्रबंध किया जायेगा और नई कक्षाएं, शौचालय, और पेयजल सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा।

इसके अलावा गांव की शिक्षा स्थिति में भी करने का निर्णय किया जायेगा और बालिकाओं को पढ़ाने के लिए बढ़ावा दिया जायेगा। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी थी उन स्कूलों में एडिशनल शिक्षकों को भी नियुक्त की जायेगी और दिव्यांग बच्चो की सहायता के लिए भी प्रबंध किया जायेगा। एससी एसटी, गरीब मजदूर, और मुस्लिम अल्पसंख्यक श्रेणी के बच्चो की सहायता का भी प्रबंध किया जायेगा। किताब से पढ़ाने के अलावा कंप्यूटर और डिजिटल साधनों का भी उपयोग करने का निर्णय हुआ।

कैसे हो सकता है बच्चों को इस अभियान से लाभ?


6 से 14 वर्ष के किसी भी बच्चे को इस अभियान से लाभ मिल सकता है और उन्हें मुफ्त शिक्षा का अधिकार है। बच्चो के माता पिता से किसी भी तरह के कोई चार्ज नहीं लिए जायेंगे और मुफ्त किताबें और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मता पिता अपने बच्चे का किसी भी सरकारी स्कूल में दाखिला करवा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ