Translate

कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

इस लेख में हम कंप्यूटर की पीढ़ियां की जानकारी जानेंगे। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी वर्तमान समय की उपयोग में ली जाने वाली एक बहुत ही महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग आज अनेक क्षेत्रों में किया जा रहा है ऐसे में आपको जरूर कंप्यूटर की पीढ़ियो के बारे में संपूर्ण जानकारी जाननी चाहिए  इससे आपको पहले के कंप्यूटर के बारे में जानकारी हासिल होगी तथा अभी के कंप्यूटर के बारे में जानकारी हासिल होगी और आप आसानी से पहले के और अभी के कंप्यूटर के अंतर को समझ पाएंगे।


कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के चलते आज गंभीर समस्याओं का हल आसानी से किया जा सकता है। पहले के और अब के कंप्यूटर में बहुत ही ज्यादा परिवर्तन हो चुका है। तो चलिए हम कंप्यूटर की पीढ़ियो के इतिहास के बारे में तथा विशेषताओं के बारे में और इसके अतिरिक्त भी कंप्यूटर की पीढ़ियो के बारे में विस्तार पूर्वक आसान शब्दों में जानकारी को जानते हैं।


कंप्यूटर की पीढ़ियां - Generation of Computer in Hindi


जैसा कि कंप्यूटर का पहले भी उपयोग किया जाता था और अभी भी किया जा रहा है पहले के कंप्यूटर के आकार में और अब के कंप्यूटर के आकार में इसके अलावा पहले के कंप्यूटर के कार्य करने के तरीके में और आपके कंप्यूटर के कार्य करने के तरीके में इसी के साथ में पहले के कंप्यूटर में पाई जाने वाली टेक्नोलॉजी में और अब के कंप्यूटर में पाई जाने वाली टेक्नोलॉजी में बहुत ही ज्यादा परिवर्तन हो चुका है।


वर्तमान समय के जो हम कंप्यूटर देखते हैं वह बहुत ही ज्यादा मॉडर्न और एडवांस लेवल के देखने को मिलते है पहले कंप्यूटर इतने ज्यादा एडवांस नहीं थे कंप्यूटर को इस लेवल तक पहुंचाने के लिए काफी समय लग चुका है पहले कंप्यूटर बड़े आकार में रहते थे और वर्तमान समय में कंप्यूटर की साइज उन कंप्यूटरों की तुलना में बहुत ही छोटी हो चुकी है और स्पीड पहले के कंप्यूटर से बहुत ही ज्यादा तेज हो चुकी है।


अब हम कंप्यूटर की 5 पीढ़ियां को जानेंगे और फिर आगे उनके बारे में विस्तार पूर्वक एक-एक करके पूरी जानकारी को जानेंगे इससे आप आसानी से कंप्यूटर की पांचो पीढ़ियो के बारे में जानकारी मालूम हो जायेगी।


  • पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (1940 से 1956 तक)
  • दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1956 से 1963 तक)
  • तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1964 से 1971 तक)
  • चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर (1971 से 1985 तक)
  • पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का उपयोग वर्तमान समय में किया जा रहा है।


पहली पीढ़ी के कंप्यूटर - First Generation of Computer


कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

1946 से लेकर 1956 तक पहली पीढ़ी के कंप्यूटर का काल माना जाता है। इन कंप्यूटर की साइज बहुत ही बड़ी हुआ करती थी और यह ऐसे कंप्यूटर थे जिनमें वैक्यूम ट्यूब को उपयोग में लिया जाता था। जे.पी एकर्ट एवं जे डब्ल्यू मोसले ने 1946 में ENIAC कंप्यूटर का विकास किया था जिसे कंप्यूटर जेनरेशन का सबसे पहला कंप्यूटर माना गया है।


पहली पीढ़ी में जो कंप्यूटर बनाए गए थे उनका आकार इतना बड़ा रहता था कि उन्हें रखने के लिए बड़े कमरे की जरूरत पड़ती थी। और कमरों में बड़े-बड़े पंखों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि कंप्यूटर को ठंडा रखा जा सके। कंप्यूटर को लेकर खर्चा भी बहुत होता था क्योंकि रखरखाव के लिए भी बहुत ही ज्यादा धन की आवश्यकता पड़ती थी।


वर्तमान समय के कंप्यूटर की तुलना में उनके कार्य करने की क्षमता बहुत ही कम थी वह बहुत ही धीमी गति से कार्य कर पाते थे। सभी व्यक्ति इस कंप्यूटर का उपयोग नहीं कर पाते थे बल्कि कुछ ही व्यक्ति इस कंप्यूटर का उपयोग कर पाते थे और पहली पीढ़ी में कंप्यूटर का उपयोग केवल और केवल डेटा को संग्रहित करने के लिए तथा जब भी आवश्यकता पड़ती थी तो उसे देखने के लिए किया जाता था। पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के कुछ उदाहरण इस प्रकार है ENIAC, EDSAC, UNIVAC And IBM आदि


पहली पीढ़ी के कंप्यूटर से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी


मुख्य मेमोरी के रूप में चुंबकीय ड्रम और चुंबकीय टेप को उपयोग में लिया जाता था।

कंप्यूटर बिजली की बहुत ही ज्यादा खपत करते थे जिसके चलते गर्मी बहुत ही ज्यादा उत्पन्न रहती थी।

पंच कार्ड और पेपर टैग का उपयोग इनपुट और आउटपुट डिवाइस के लिए किया जाता था।

इन कंप्यूटर का सबसे अधिक उपयोग वैज्ञानिक करते थे।


दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर - Second Generation of Computer


कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

1956 से लेकर 1963 तक दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का काल माना जाता है। पहली पीढ़ी के कंप्यूटर की तकनीकी में जो भी सुधार देखने को मिला उसे ही हम सेकंड जेनरेशन के कंप्यूटर मानते हैं। दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में वॉल्यूम ट्यूब का उपयोग नहीं करके ट्रांजिस्टर का उपयोग किया गया। पहली पीढ़ी की कंप्यूटर की तुलना में इन कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता अत्यधिक थी।


इन कंप्यूटर में बिजली की खपत भी कम होती थी और इसी के साथ में इनका उपयोग किए जाने पर यह कंप्यूटर पहली पीढ़ी की कंप्यूटर की तुलना में कम गर्म होते थे। दूसरी जनरेशन के कंप्यूटर में मैग्नेटिक कोर मेमोरी को उपयोग में लिया गया और यह डाटा को और भी ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए किया गया। इन कंप्यूटर का उपयोग भी बहुत ही कम लोग कर पाए क्योंकि इनकी भाषा बहुत ही उच्च स्तरीय थी और कंप्यूटर का आकार भी बड़ा था। पहले की तुलना में इस पीढ़ी के कंप्यूटर पर अत्यधिक विश्वास किया जाता था।


दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण अगर हम जान तो UNIVAC 1108, CDC 1604, Honeywell 400CDC 3600, IBM 7094 आदि है।


तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर - Third Generation Of Computer


कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

चलिए अब हम कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी के बारे में जानकारी को जानते हैं तो तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का समय 1964 से 1971 के बीच माना जाता है। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर का उपयोग न करके इंटीग्रेटेड सर्किट का उपयोग किया गया जबकि दूसरी पीढ़ी की कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर का उपयोग किया गया था। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का आकार भी पहली और दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के आकार से छोटा था।


दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में जो भी बदलाव हुआ था उसे ही हम तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर मानते हैं तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाया जा सकता था। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इनमें वजन भी कम था और आकर भी पहले की तुलना में कम।


इस पीढ़ी के कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग भी किया गया था जिसके चलते अनेक कार्य आसानी से किए जा सकते थे। यह कंप्यूटर विश्वसनीय थे और आउटपुट देने की क्षमता और सही उत्तर देने की क्षमता अत्यधिक थी। तीसरी  पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण अगर हम जानें तो उदाहरण: IBM 360/370, Honeywell-6000, PDP-11, आदि है।


चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर - Fourth Generation Of Computer


कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर का समय 1971 से 1985 माना जाता है। यह कंप्यूटर तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर से भिन्न थे क्योंकि इन कंप्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया गया। और इसका उपयोग किए जाने की वजह से process प्रक्रिया की क्षमता पहले से कहीं गुना ज्यादा हो गई थी। इस जनरेशन के कंप्यूटर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में भी अधिक सक्षम रहे थे।


पहले बनाए जाने वाले कंप्यूटर की तुलना में इन कंप्यूटर को बनाए जाने पर बहुत ही कम खर्च हो रहा था और इसी कारण से चौथी पीढ़ी की कंप्यूटर आम नागरिकों के लिए भी मौजूद थे। वही कंप्यूटर के आउटपुट और इनपुट के लिए मॉनिटर प्रिंटर कीबोर्ड जैसे डिवाइस का उपयोग किया जाने लगा। कंप्यूटर प्रोग्राम को जावा जावा स्क्रिप्ट सी कोटलिन आदि प्रोग्रामिंग भाषाओं में आसानी से लिखा गया।


इस पीढ़ी के कंप्यूटर में रेम रोम आदि का उपयोग किया जाने लगा था पहले के कंप्यूटर की तुलना में कंप्यूटर का आकार बहुत ही छोटा हो गया था। आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर कंप्यूटर को ले जाया जा सकता था। अपने आवश्यक दैनिक कार्यों के लिए अनेक व्यक्ति इन कंप्यूटर का उपयोग कर पा रहे थे। चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण को अगर हम जानें तो DEC 10, IBM 4341, STAR 1000, ZX-Spectrum, Macintosh, आदि है।


पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर - Fifth Generation of Computer


कंप्यूटर की पीढ़ियां : Generation of Computer in Hindi

पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर आधुनिक तकनीकी से युक्त है। वर्तमान समय में जो भी कंप्यूटर आपको देखने को मिल रहे हैं यह पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर है। इन कंप्यूटर का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार किया जाता है। इनके कार्य करने की क्षमता इतनी अधिक है की मात्र कुछ ही प्रयोग से अनेक जटिल कार्यों को आसानी से हल किया जा सकता है।


अधिक से अधिक डाटा को आसानी से संग्रह करके रखा जा सकता है और कंप्यूटर में किसी प्रकार की कोई समस्या आ जाने पर या फिर किसी प्रकार कंप्यूटर खराब हो जाने पर उसका डाटा आसानी से रिकवर भी किया जा सकता है अधिक समय तक कंप्यूटर का प्रयोग लगातार किया जा सकता है। पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर का उपयोग दैनिक जीवन के कार्यों के लिए तथा शिक्षा उद्योग तकनीकी से जुड़े कार्यों के लिए किया जा रहा है।


FAQ


Q.1. कंप्यूटर की पांच पीढ़ियां कौन-कौन सी है?


Ans. पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (1940 से 1956 तक)

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1956 से 1963 तक)

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1964 से 1971 तक)

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर (1971 से 1985 तक)

पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का उपयोग वर्तमान समय में किया जा रहा है।


Q.2. वर्तमान में कौनसी पीढ़ी का कंप्यूटर चल रहा है?


वर्तमान समय में पांचवी पीढ़ी का कंप्यूटर चल रहा है।


निष्कर्ष


कंप्यूटर की पीढ़ियां अब आपको बता दी गई है और जो भी जानकारी आपको बताई गई है वह विस्तार पूर्वक बताई गई है और आसान शब्दों में आपको बताई गई है ताकि आपको पूरी जानकारी समझ में आ जाए हम पूरी उम्मीद करते हैं कि कंप्यूटर की पांच पीढ़ियो के बारे में आपको अच्छे से जानकारी समझ में आ गई होगी फिर भी यदि संबंधित कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप अपना सवाल कमेंट बॉक्स से पूछ सकते हैं।


वही कंप्यूटर से संबंधित कोई भी सवाल या किसी भी अन्य विषय से संबंधित कोई भी सवाल भी आप पूछ सकते हैं हम उससे संबंधित जानकारी भी आपके लिए इसी प्रकार विस्तार पूर्वक लेकर आएंगे ताकि आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाए और आज की जानकारी अगर अच्छी लगी हो और कुछ भी नई जानकारी आपने जानी है तो ऐसे में इस लेख को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ