Translate

सामाजिक विज्ञान क्या है और इसकी शाखाएं :(Social science in hindi)

सामाजिक विज्ञान(social science ) मानव समाज की अध्ययन करने की शैक्षणिक विद्या है जिसमें प्राकृतिक विज्ञान के अतिरिक्त मानव समाज को समझने के लिए विभिन्न विषयों का अध्ययन किया जाता है सामाजिक विज्ञान विषय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाता है, 


जिसमें समाज से संबंधित विषयों को पढ़ाया जाता है। सामाजिक विज्ञान में हम इतिहास, भूगोल ,नागरिक शास्त्र ,अर्थशास्त्र ,राजनीति विज्ञान ,भाषा विज्ञान ,न्याय शास्त्र ,मनोविज्ञान इत्यादि विषय के बारे में अध्ययन करते हैं तो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि सामाजिक विज्ञान के अंदर कौन-कौन सी विषय आती है और उन विषयों के माध्यम से हम अपने समाज के प्रति क्या-क्या सिखते हैं?


Social science in hindi :



सामाजिक विज्ञान की शाखाएं


  • इतिहास 

  • भूगोल

  •  शिक्षा शास्त्र

  •  नागरिक शास्त्र 

  • न्याय शास्त्र 

  • मनोविज्ञान 

  • राजनीतिक विज्ञान 

  • भाषा विज्ञान 

  • दर्शन शास्त्र

  •  समाजशास्त्र 

  • तर्कशास्त्र 

  • नीति शास्त्र 

  • लोक प्रशासन 

  •  एंथ्रोपोलॉजी

  • अर्थशास्त्र 


1.इतिहास ( History)


इतिहास सामाजिक, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पुराने जमाने में घटित मानव घटना, अनुसंधान व कथाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है इतिहास भी तीन शाखों में बटी हुई हैं

  • प्राचीन इतिहास 

  • मध्य कालीन इतिहास 

  • वर्तमान इतिहास 

इतिहास विषय कॉलेज में 12वीं तक पढ़ाई जाती है जबकि स्नातक में इतिहास विषय से स्नातक की डिग्री भी प्रदान की जाती है जो की कला स्नातक  के अंदर आता है।


2.भूगोल (Geography)


भूगोल सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत अंतरिक्ष, स्वास्थ्य ,परिवहन ,सैन्य संचालन, वातावरण,शहर तथा पृथ्वी से संबंधित घटनाओं का अध्यन किया जाता है भूगोल दो भागों में बंटा हुआ है

  • मानव भुगोल

  • भौतिक भुगोल

भौतिक भूगोल के अंदर पृथ्वी से संबंधित घटनाओं का अध्ययन किया जाता है जबकि मानव भूगोल के अंतर्गत मानव द्वारा अंतरिक्ष के बारे में की गई खोज इत्यादि के बारे में अध्ययन किया जाता है।


3. शिक्षा शास्त्र (Education)


शिक्षा शास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत शिक्षा को उच्चतम स्तर पर ले जाने की प्रणाली की अध्ययन किया जाता है शिक्षा शास्त्र को स्नातक के अंदर पढ़ाया जाता है शिक्षा शास्त्र का अध्ययन करने से एक छात्र या छात्रा को शिक्षा का महत्व पता चलता है । शिक्षा शास्त्र के अंदर उन सभी कौशल प्रणाली को पढ़ाया जाता है जिससे एक छात्र व छात्र शिक्षा को एक नया प्रारूप दे सकता है।


4. नागरिक शास्त्र (civics)


नागरिक शास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत समाज का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है ,नागरिक शास्त्र के अंतर्गत समाजो के साथ संबंध, मानव सामाजिक क्रिया इत्यादि सम्मिलित होती हैं।


5. न्याय शास्त्र ( Law)


न्याय शास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कानून के बारे में अध्ययन किया जाता है, न्याय शास्त्र को कानून के नाम से भी जाना जाता है जो की नैतिकता के नियम के विपरीत लागू होता है हालांकि कई कानून एक समुदाय द्वारा स्वीकार किए गए मानदंडों पर आधारित हैं। इसके अंतर्गत उन सभी संविधान की धाराओं को पढ़ाया जाता है जिससे एक व्यक्ति के द्वारा की गई जुर्म पर पाबंदी लगाया जा सके। यदि कोई मनुष्य किसी प्रकार की अपराध करता है तो उसे न्याय शास्त्र के अनुसार ही दंडित किया जाता है।


6. मनोविज्ञान(Psychology)


मनोविज्ञान सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मनुष्य के व्यवहार व मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है मनोविज्ञान के द्वारा किसी भी मनुष्य को ठीक किया जा सकता है जो की मानसिक रूप से ग्रसित हो ।मनोविज्ञान शब्द प्राचीन ग्रीक शब्द के  (psych - मानव)मतलब आत्मा या मन और logy यानी कि (अध्ययन) से आया हुआ है।


7.राजनीतिक विज्ञान (political science)


राजनीतिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत राजनीति के सिद्धांत और व्यवहार तथा राजनीतिक प्रणाली का अध्ययन किया जाता है जिसमें राजनीतिक सिद्धांत व व्यवहार का विश्लेषण करना भी पढ़ाया जाता है। भारत में आज के समय में राजनीति बहुत ही एक बड़ा मुद्दा है इसीलिए राजनीतिक विज्ञान का अध्ययन उन सभी राजनेताओं को करना चाहिए जो राजनीति में आना चाहते हैं। राजनीतिक विज्ञान में अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीतिक विकास ,अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय कानून ,लोक प्रशासन ,प्रशासनिक व्यवहार, सार्वजनिक कानून ,न्यायिक व्यवहार, सार्वजनिक नीति इत्यादि सम्मिलित है।


8. भाषा विज्ञान (Linguistics)


भाषा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मानव भाषा के अर्थ, शब्दों की संरचना,तथा ध्वनि इत्यादि का अध्ययन किया जाता है,

भाषा विज्ञान के अंतर्गत उन सभी तथ्यो को बढ़ाया जाता है जिससे भाषा में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इसके अलावा भाषा विज्ञान के अंतर्गत भाषा में बोली जाने वाली ध्वनि को विकसित करने पर भी बल दिया जाता है।


9. अर्थशास्त्र (economics)


अर्थशास्त्र ,सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत उत्पादन ,विवरण तथा खपत का अध्ययन किया जाता है अर्थशास्त्र प्राचीन ग्रीक शब्द के ओइकोस से बना हुआ है जिसका मतलब होता है परिवार, घरेलू ,संपत्ति।

अर्थशास्त्र के माध्यम से ही देश की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाता है और अर्थशास्त्र के अध्ययन करने से देश के उत्पादन तथा खपत का विश्लेषण किया जा सकता है। 


अर्थशास्त्र के अध्ययन करने वाले को अर्थशास्त्री कहा जाता है, अर्थशास्त्र को पढ़ने के बाद भारत में अर्थशास्त्री के पद पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाती है यदि आप अर्थशास्त्र का बहुत ही अच्छी तरीके से अध्ययन करते हैं और इसमें स्नातक संपन्न करते हैं तो आपको एक आस्था शास्त्री के रूप में सरकारी पद पर नियुक्त कर लिया जाता है।


10.Anthropology


एंथ्रोपोलॉजी ,सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मानवीकी  और मानव जीव विज्ञान का अध्ययन किया जाता है। इसे मानव का विज्ञान नाम से भी जाना जाता है, एंथ्रोपोलॉजी में मनुष्य की इतिहास ,साहित्य ,संगीत और कलाओं का अध्ययन करते हैं जिसके अंतर्गत मनुष्य के द्वारा प्राचीन व वर्तमान समय में किए जाने वाले साहित्य ,संगीत व कलाओं का अध्ययन किया जाता है। एंथ्रोपोलॉजी सामाजिक विज्ञान की एक विशेष प्रकार की शाखा है जिसे बहुत ही कम लोग अध्ययन करते हैं।


निष्कर्ष -


इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको सामाजिक विज्ञान में अध्ययन की जाने वाली लगभग  सारी विषयों के बारे में  बताया है यदि आपको सामाजिक विज्ञान के अंदर किसी और टॉपिक पर नॉलेज चाहिए तो आप कृपया कमेंट में लिखें हम जल्द ही अपने आर्टिकल के माध्यम से आपकी प्रश्न का उत्तर दे देंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ