Translate

डिजिटल कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार

डिजिटल कंप्यूटर( Digital computer) ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिसमें 0 और 1 तकनीक का  प्रयोग होता है, इस कंप्यूटर का कार्य गणितीय व तार्किक समस्याओं को हल करना है इस कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए बनाया गया है या कंप्यूटर लगभग हमारे जीवन के चारों तरफ जितने प्रकार के कंप्यूटर उसे होते हैं वह कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर ही होते हैं। लैपटॉप ,डेस्कटॉप, स्मार्टफोन ,टैबलेट ,कैलकुलेटर, डिजिटल क्लॉक, डिजिटल कैमरा ,एटीएम मशीन इत्यादि डिजिटल कंप्यूटर के ही उदाहरण है।


आज के आधुनिक युग में डिजिटल कंप्यूटर(Digital computer) का उपयोग पेट्रोल पंप, बड़ी-बड़ी कंपनियो ,रिसर्च सेंटर परमाणु बम परीक्षण, परमाणु हथियार, चिकित्सा रिसर्च ,परिवहन विभाग ,मानसून विभाग इत्यादि मे बहुत तीव्र गति से गणना करने के लिए उपयोग किया जा रहा है।


डिजिटल कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार

डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार( types of Digital computer)


Digital computer निम्न प प्रकार के होते हैं-


  • Microcomputer (माइक्रो कम्प्यूटर)

  •  mini computer (मिनी कम्प्यूटर)

  •  mainframe computer (मेनफ्रेम कम्प्यूटर)

  • Super computer ( सुपर कंप्यूटर)


सुपर कंप्यूटर ( Supercomputer)


सुपर कंप्यूटर को हिंदी में महासंगणक कहा जाता है जो कि वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलॉजी में उपयोग किया जा रहे हैं उनकी गणना क्षमता बहुत ही अधिक होती है इस कंप्यूटर में बहुत सारे माइक्रोप्रोसेसर(Microprocessor) एक साथ काम करते हैं इसलिए यह कंप्यूटर बहुत ही कम समय में बहुत बड़ी गणना को कर लेता है दुनिया में सबसे तीव्र क्षमता, दक्षता व स्मृति वाला कंप्यूटर यही है ।


यह कंप्यूटर 500 मेगाफ्लॉप ( Megha flop)की क्षमता के बराबर कार्य करता है, यह कंप्यूटर एक सेकंड के अंदर एक अरब गणना  कर सकता है इसलिए इसे सुपर कंप्यूटर कहा जाता है।


सुपर कंप्यूटर का उपयोग मुख्यतः विश्वविद्यालय, सैनिक और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशाला में किया जाता है इसका उपयोग खासकर ऐसे चित्रों में किया जाता है जहां पर बहुत बड़ी मात्रा में डाटा को सुरक्षित करना हो तथा बहुत सारी घटनाओं को किसी सैकड़ो के अंदर करना हो इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग मानसून विभाग, एरोप्लेन यातायात, परिवहन तथा रिसर्च सेंटर में किया जाता है।आज के समय में सुपर कंप्यूटर का उपयोग परमाणु अस्त्र, खगोल विज्ञान,ब्रह्मांड की खोज, जीव विज्ञान भू विज्ञान, प्लाज्मा भौतिकी इत्यादि विभागों में  भी किया जा रहा है।


मेनफ्रेम कम्प्यूटर ( Mainframe Computer)


मेनफ्रेम कंप्यूटर का आकार सुपर कंप्यूटर से छोटा होता है लेकिन मिनी तथा माइक्रो कंप्यूटर के अपेक्षा बड़ा होता है इस कंप्यूटर पर एक साथ सैकड़ो लोग कार्य कर सकते हैं इस कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड की क्षमता बहुत ही अधिक होती है तथा इसे लगातार 24 घंटे उपयोग किया जा सकता है इसीलिए इनका उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियों तथा वैज्ञानिक संशोधन केंद्रों में किया जाता है।


इस कंपनी को सबसे पहले सन 1940 में आईबीएम ( international business machines) कंपनी द्वारा बनाया गया था।


मिनी कंप्यूटर (mini computer)


मिनी कंप्यूटर आकार  में फ्रेम कंप्यूटर की अपेक्षा छोटे होते हैं तथा माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में बड़े होते हैं इसलिए इन्हें मिनी कंप्यूटर कहा जाता है इस कंप्यूटर पर भी एक से अधिक व्यक्ति एक साथ काम कर सकते हैं इस प्रकार का कंप्यूटर सरकारी कार्यालय तथा बड़ी कंपनियों में उपयोग किया जाता है, इस कंप्यूटर को सन 1981 में विकसित किया गया था जिसमें 8088 माइक्रोप्रोसेसर एक साथ कार्य करते हैं।


माइक्रो कंप्यूटर (Micro computer)


माइक्रो कंप्यूटर में ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिनकी साइज सभी कंप्यूटरों से बहुत छोटा होता है इसीलिए इन्हें पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है माइक्रो कंप्यूटर में एक ही सीपीयू लगा होता है इसलिए इस कंप्यूटर पर एक समय में एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग घर, स्कूल ,ऑफिस तथा निजी संस्थानो इत्यादि में किया जाता है


इस कंप्यूटर का उदाहरण डेस्कटॉप, लैपटॉप ,टैबलेट ,स्मार्टफोन आदि हैं। इस कंप्यूटर का विकास सन 1970 से 1980 के बीच में किया गया था उस  समय इसका संक्षिप्त नाम  माइक्रो रखा गया था जिसे बाद में माइक्रो कंप्यूटर( micro computer) के नाम से जाना जाता है इस कंप्यूटर में प्रोसेसर के रूप में रैम( RAM )लगा होता है।


निष्कर्ष( conclusion)


हमने इस आर्टिकल के माध्यम से डिजिटल कंप्यूटर के विभिन्न प्रकारों को विस्तृत रूप से बताया हुआ है यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कंप्यूटर से रिलेटेड प्रशन है तो  कमेंट बॉक्स में लिखें , बहुत ही जल्द हमारे आर्टिकल के माध्यम से आपके प्रश्नों का उत्तर दे दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ