Translate

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं (types of computer in hindi)

आज के समय में हमारे जीवन के विभिन्न के कार्यों को आसान बनाने में  जिस  डिवाइस का उपयोग किया जाता है, उसे कंप्यूटर कहते है। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जिसके माध्यम से किसी भी कार्य को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है, कंप्यूटर का सामान्यतः उपयोग डाटा को स्टोर करने संचालित करने में किया जाता है। आज के समय में लगभग सारे मशीन कंप्यूटर पर आधारित बन गए हैं ।


कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं

कंप्यूटर के प्रकार (types of computer)


दोस्तों कंप्यूटर का वर्गीकरण - कंप्यूटर के कार्य प्रणाली के आधार पर, कंप्यूटर के उद्देश्यों के आधार पर तथा कंप्यूटर के आकार के आधार पर किया जाता है तो दोस्तों आज हम जानेंगे कंप्यूटर की कार्य प्रणाली ,उद्देश्य व आकार के आधार पर कम्प्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?


1.कंप्यूटर के कार्य प्रणाली के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण


दोस्तों कंप्यूटर के कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं 

  • एनालॉग कंप्यूटर

  •   डिजिटल कंप्यूटर 

  •  हाइब्रिड कंप्यूटर


एनालॉग कम्प्यूटर (Analogue computer)


एनालॉग कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसका उपयोग एनालॉग डाटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है जो की भौतिक मात्राओं को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है इसका उपयोग इलेक्ट्रिक करंट ,फ्रीक्वेंसी, तापमान, दाब, लंबाई, ऊंचाई तथा रेजिस्टेंस  को मापने के लिए किया जाता है ।


इस कंप्यूटर का मुख्यतः उपयोग इंजीनियरिंग क्षेत्र में किया जाता है उदाहरण के लिए एक पेट्रोल पम्प पर लगा हुआ कंप्यूटर मशीन से निकलने वाली पेट्रोल की मात्रा को लीटर में कैलकुलेट करके स्क्रीन पर दिखाता है इसी प्रकार थर्मामीटर भी एक एनालॉग कंप्यूटर का ही  उदाहरण है जो अस्पताल में मरीजों के तापमान को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।


डिजिटल कंप्यूटर (Digital computer)


डिजिटल कंप्यूटर बहुत तेज गति से गणना  व तार्किक संचालन करने वाला कंप्यूटर है जिसका आविष्कार सन 1940 में किया गया था इस कंप्यूटर का आविष्कार का उद्देश्य गणितीय गणना को बहुत ही तीव्र करने का था

यह कंप्यूटर किसी भी कार्य को बाइनरी नंबर 0 तथा 1 का उपयोग करके करता है डीजल कंप्यूटर के अंदर स्टोरेज डिवाइस बहुत अधिक मात्रा में होती है इसलिए यह किसी भी कार्य को बहुत ही कम समय में कर देता है बाद में इस कंप्यूटर का उपयोग पर्सनल कंप्यूटर ,डेस्कटॉप ,लैपटॉप ,स्मार्टफोन तथा मोबाइल के रूप में किया जाने लगा।


हाइब्रिड कंप्यूटर (hybrid computer)


हाइब्रिड कंप्यूटर में कंप्यूटर होते हैं जिसके अंदर डिजिटल तथा एनालॉग कंप्यूटर की विशेषता उपलब्ध होती है इस कंप्यूटर के अंदर एनालॉग कंप्यूटर की तरह तीव्रता तथा डिजिटल कंप्यूटर की तरह मेमोरी और सटीकता होती है।हाइब्रिड कंप्यूटर, एनालॉग डाटा को डिजिटल डाटा में परिवर्तित करता है इस कंप्यूटर का उपयोग मुख्यतः पैट्रोल पंप्स एयरप्लेन अस्पताल तथा साइंटिफिक रिसर्च के लिए किया जाता है।


उदाहरण के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन एक हाइब्रिड कंप्यूटर है जो की एनालॉग डाटा को डिजिटल डाटा में कन्वर्ट करके एक मनुष्य की शरीर के अंदर की बीमारियों को डिजिटल डाटा के रूप में बता देती है।


2. कंप्यूटर के उद्देश्यों के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण


कंप्यूटर के उद्देश्य का आधार पर विभिन्न प्रकार के कंप्यूटरों का निर्माण  किया जाता है , जिसमें उनके उद्देश्यों के अनुसार उनकी सीपीयू को बनाया जाता है जिसमें उनके उद्देश्य के अनुसार उत्तर संग्रहित किया जा सके कंप्यूटर के उद्देश्य के आधार पर बनाए गए कंप्यूटर निम्न है-


Special purpose computer


Special purpose computer जिनकी सीपीयू की क्षमता उनके कार्य के अनुसार रखी जाती है स्पेशल पर्पस कंप्यूटर का उपयोग अंतरिक्ष विज्ञान मौसम विभाग तथा यातायात नियंत्रण कृषि विभाग चिकित्सा विभाग इत्यादि में किया जाता है


General purpose computer


General purpose computer का उपयोग सामान्यतः डॉक्यूमेंटेशन के कार्य में किया जाता है जिसमें सीपीयू की क्षमता अनेक कार्य को करने के लिए सक्षम होती है,


जैसे की हम अपने घरों में एक कंप्यूटर के द्वारा एक समय में वीडियो को देखते हुए किसी प्रिंटर को किसी प्रकार की डाटा को प्रिंट करने की कमांड देते हैं तो ऐसे कंप्यूटर को जनरल पर्पज कंप्यूटर कहा जाता है।



3. कंप्यूटर के आकार के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण


कंप्यूटर के आकर के आधार पर कंप्यूटर निम्न प्रकार के होते हैं -


Supercomputer


सुपर कंप्यूटर में कंप्यूटर होते हैं जिनका आकार बहुत ही बड़ा होता है जिनको रखने के लिए बहुत ही बड़े-बड़े ठंडी कमरों की आवश्यकता पड़ती है यह कंप्यूटर बहुत ही बड़ी मात्रा में डाटा को प्रोसेस करने के लिए प्रयोग किया जाता है इस कंप्यूटर का मुख्यतः उपयोग इंजीनियरिंग तथा रिसर्च में किया जाता है इस कंप्यूटर का सन 1976 में अविष्कार हुआ था जिसे रोज करें विकसित किए थे इस कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा परीक्षण हो मौसम की भविष्यवाणी परमाणु ऊर्जा अनुसंधान इत्यादि में किया जाता है।


Mini computer


मिनी कंप्यूटर का आकार सुपर कंप्यूटर से छोटा तथा माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है इसमें दो या दो से अधिक सीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है यह आकार में मध्यम होते हैं इसका मुख्यतः उपयोग रेलवे के अंदर टिकट काटने के लिए किया जाता है 1960 के दशक में इस कंप्यूटर का अविष्कार हुआ था मिनी कंप्यूटर एक मल्टीटास्किंग कंप्यूटर है जिसके द्वारा एक समय में बहुत सारा कार्य किया जा सकता है यह कंप्यूटर काफी तेजी से कार्यों को करता है।


Mainframe computer


Mini computer थोड़ा ज्यादा तीव्र काम्या कंप्यूटर करते हैं इनका आविष्कार सन 1950 में किया गया था इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रुके 24 घंटे काम कर सकती है।


Microcomputer


माइक्रो कंप्यूटर आकार में छोटे होते तथा इनमें माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है इसलिए इन्हें माइक्रो कंप्यूटर कहा जाता है। माइक्रो कंप्यूटर का आविष्कार सन 1970 के दशक में हुआ था इसका प्राइस बहुत ही काम होता है और यह एक मल्टीटास्किंग कंप्यूटर होता है जो की इंटरनेट,माइक्रोसॉफ्ट, वीडियो चलने वह गाने सुनने रिचार्ज में काम आता है। स्मार्ट वॉच ,लैपटॉप,टैबलेट ,डेस्कटॉप, स्मार्टफोन माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण है।


निष्कर्ष 


दोस्तों हमने आपको कंप्यूटर के विभिन्न प्रकारों के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है यदि आप किसी विशेष प्रकार के कंप्यूटर के बारे में विस्तृत रूप से जानना चाहते हैं तो आप कृपया करके कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिख दें हम अपने अगले आर्टिकल के माध्यम से आपके प्रश्नों को उत्तर दे देंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ