Translate

जीवन में खेल का महत्व : जाने खेल क्यों जरुरी है व इसके लाभ

क्या आप जानते हैं जीवन में खेल का कितना महत्व है आज भी अनेक ऐसे व्यक्ति हैं जो कि नहीं जानते हैं कि आखिर में जीवन में खेल का कितना महत्व है अगर आप भी उन्ही व्यक्तियों में शामिल है और आप नहीं जानते हैं कि जीवन में खेल का कितना महत्व है तो आज की यह जानकारी आपके लिए ही लिखी जाने वाली एक महत्वपूर्ण जानकारी है। आज हम जीवन में खेल का कितना महत्व है इसे लेकर ही महत्वपूर्ण जानकारी को जानने वाले हैं। 
 
हमारे भारत देश में सभी स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के खेल खेले जाते हैं अनेक खेल हमारे शरीर के अनेक हिस्सों के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। हमारे देश में छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्तियो तक को खेल खेलते हुए देखा गया है तथा अभी भी देखा जाता है ऐसे में जीवन में खेल के महत्व को जानने के लिए आप आज इस लेख को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े इससे आप भी जीवन में खेल के महत्व को समझ सकेंगे और आपको भी इस विषय से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल होगी।  

जीवन में खेल का महत्व

जीवन में खेल का महत्त्व

जैसा कि सभी जानते हैं कि खेलकूद में आनंद आता है और यह जरूरी भी है इसी के साथ में खेलकूद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते है। पुराने समय से ही पूरी दुनिया में खेल खेले जाते हैं खेलों की चर्चा हमें अपने बचपन से ही सुनने को मिली है और आज भी मिल रही है। खेलों के कारण अनेक व्यक्तियों को अच्छी उपलब्धि हासिल हुई है तथा इसके अतिरिक्त भी अनेक ऐसे कारणों को देखा गया है जिनके चलते हैं यह स्पष्ट होता है कि खेल बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

वर्तमान समय की हमारे जीवन शैली में खेलों को शामिल करना बहुत जरूरी है क्योंकि वर्तमान समय में अनेक मनुष्य अनेक रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं जिसमें की उच्च रक्तचाप, मोटापा, ब्लड शुगर जैसी और भी अनेक भयंकर बीमारियां शामिल है। 

ऐसे में खेलों के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां बहुत ही कम देखने को मिलती है। और कहीं ना कहीं खेल अनेक प्रकार की बीमारियों से हमारा बचाव भी करते हैं। 

जीवन में खेलकूद के महत्व से जुड़ी कुछ लाइन 

  • खेलकूद व्यक्तित्व विकास में सहायक है। 
  • अच्छे स्वास्थ्य हेतु खेलकूद आवश्यक है। 
  • रोगों से मुक्त रखने के लिए खेलकूद आवश्यक है। 
  • आलस को दूर और ऊर्जा प्रदान करने के लिए खेलकूद सहायक है। 
  • मस्तिष्क के विकास के लिए भी खेल जरूरी है। 
  • खेल कूद के चलते रक्त संचार सुचारू रूप से संपन्न होता है।
  • खेलकूद के क्षेत्र में अच्छी रुचि होने पर खेलकूद के क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाया जा सकता है। 
  • अनेक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाव होता है। 

खेल के क्षेत्र में एक बेहतर करियर 

वर्तमान समय में आपने देखा होगा कि अनेक व्यक्तियों ने खेल के क्षेत्र में अपना एक बेहतर करियर बनाया है खेलों में से उन्होंने एक खेल का चुनाव करके उसमें एक अच्छी उपलब्धि हासिल की है यानी कि अन्य क्षेत्रों की तरह वर्तमान समय में एक बेहतर करियर खेल के क्षेत्र में भी बनाया जा सकता है और सबसे बढ़िया बात यह है कि अपनी रुचि के अनुसार खेल का चुनाव किया जा सकता है। 

खेल के क्षेत्र में अग्रसर होने वाले व्यक्तियों के लिए भारत सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हुई है। वही खिलाड़ियों को भारत सरकार के द्वारा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाता है जिसमें की अर्जुन एवं द्रोणाचार्य जैसे पुरस्कार भी शामिल है वर्तमान समय में अनेक ऐसे क्षेत्र मौजूद है जहां पर नौकरी पाई जा सकती है। 

अनेक उदाहरण आज आप देख सकते हैं जिन्होंने खेल का विकल्प चुनकर आज अपना एक बेहतरीन करियर बनाया है जिसमें अगर कुछ खिलाड़ियों के नाम अगर हम जाने तो सचिन तेंदुलकर, सुशील कुमार, मैरी कॉम, महेंद्र सिंह धोनी जैसे अभी और भी व्यक्ति हैं जिन्होंने खेल में अपना एक अच्छा करियर बनाया है। खेल के कारण इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिला है इनको एक अलग पहचान भी मिली है इसके अलावा भी इन्हें फायदे मिले हैं। 

डिजिटल युग में खेलों का महत्व 

वर्तमान समय में अनेक बच्चों के पास स्मार्टफोन है और स्मार्टफोन होने के चलते वह अपना बहुत अत्यधिक समय मोबाइल का उपयोग करने में ही लगाते हैं जो कि कहीं ना कहीं उनके लिए हानिकारक भी साबित हो रहा है और आगे भी हो सकता है जिसके अनेक कारण ऐसे में ऐसे बच्चों के लिए खेल का महत्व यह है वह शारीरिक संबंधित खेलों को बढ़ावा देकर मोबाइल को दिया जाने वाला समय काफी कम कर सकते हैं। जिससे कि उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा और अनेक रोगों से उनका बचाव होगा। 

खेलों के नियम रहते हैं तथा अनुशासन के साथ में खेल को खेलना होता है। ऐसे में नियम और अनुशासन का महत्व बच्चे खेलों से सीख सकते हैं और उसे अपने जीवन में अप्लाई कर सकते हैं ताकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में या अन्य क्षेत्र में सफलता हासिल हो सके और वह अपना एक अच्छा करियर बना सके। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।  

खेल से हमें अनेक लाभ मिलते

ऊपर बताई जाने वाली जानकारी से आपको समझ में आ ही चुका होगा कि आखिर में हमें खेल से कितने लाभ मिलते हैं और कितने और मिल सकते है। खेल हमें समूह में खेलना होता है जिससे कि हमारा अकेलापन भी दूर होता है। नेतृत्व करने की हमारी कला विकसित होती है। खेल में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी अपना बेहतर करियर बना सकती है। विभिन्न देशों के बीच में खेलों में प्रतिस्पद्दा होती है जिनमें भी शामिल हुआ जा सकता है। 

खेल के महत्व की जानकारी सभी व्यक्तियों तक पहुंचानी बहुत ही जरूरी है क्योंकि मोबाइल जैसे उपकरण में अनेक गेम आ जाने की वजह से जो हमारे जीवन के लिए जो जरूरी खेल है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है वह हमसे दूर होते जा रहे हैं हमारी पीढ़ीयो से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में हम अपना यहां पर योगदान दे सकते हैं और लोगों को खेलों के महत्व समझा सकते हैं। अनेक व्यक्ति जो कि ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं उनके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है।  

खेलों से जुड़ी जानकारियां आज आसानी से प्राप्त की जा सकती है इसके अलावा विभिन्न संस्थान मौजूद है जो की खेलों का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं तो ऐसे में वहां से खेलों का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया जा सकता है। आज जो आप अनेक खिलाड़ी देखते हैं जिन्होंने खेल में कुछ किया है ऐसे अनेक खिलाड़ी खेलों के प्रशिक्षण प्रदान करने वाले संस्थानों से ही होकर गुजरे है। 

निष्कर्ष

जीवन में खेल का महत्व क्या है और कितना है अब आपको समझ में आ चुका होगा क्योंकि खेल के महत्व के ऊपर आपको जानकारी बता दी गई है। पहले की तुलना में अब मैदानो में कम खेल देखने को मिल रहे हैं क्योंकि डिजिटल इंडिया के चलते मोबाइल में वीडियो गेम लोगों की आदतें बन चुकी है तथा अभी भी बन रही है तो जीवन में खेल के महत्व की जानकारी हमें सभी व्यक्तियों तक जरूर पहुंचानी चाहिए ताकि वह इन आदतों से बच सके। 

हम पूरी उम्मीद करते हैं कि आप जरूर इस लेख को अपने भाइयों के साथ शेयर करेंगे। वही जीवन में खेल के महत्व से जुड़ी अगर कुछ अन्य जानकारी आपको चाहिए जो कि आप जानना चाहते हैं लेकिन उसका जवाब आपको नहीं मिला है तो ऐसे में आप अपना सवाल कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं वैसे हमने पूरी कोशिश की है कि आपको अपने सभी सवाल का जवाब जरूर मिले तो दोस्तों आज की जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ