Translate

बाजरे के फ़ायदे और नुकसान : Benefits of Millet

बाजरे की फसल पशु और मानव दोनों के लिए उपयोग में ली जाती है विकासशील देशों में बाजरे की खेती मुख्य रूप से की जाती है बाजरे के अनेक फायदे हैं। हमारे भारत देश में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में मुख्य रूप से बाजरे की खेती की जाती है। मिलने वाली जानकारी के अनुसार हमारे भारत देश में प्रतिवर्ष 8 मिलियन टन से भी अधिक बाजारा उगाया जाता है और आवश्यकता अनुसार इसे उपयोग में लिया जाता है।


बाजारा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है हर एक प्रकार के पोषक तत्व तथा विटामिन बाजारे में पाए जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी माने जाते हैं। हमारे स्वाद को बढ़ाने के लिए हमारे खान-पान में अनेक तरह के अनाजों को शामिल किया गया है जिनमें एक नाम बाजार का भी लिया जाता है। बाजरे में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन, फास्फोरस, फाइबर, अमीनो एसिड, बीटा कैरोटीन, नियासिन जैसे और भी अनेक पोषक तत्व पाया जाते है। तो चलिए आज हम बाजरे के फायदे जान लेते हैं तथा कुछ इससे जुड़ी हुई अन्य जानकारीयां भी जान लेते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ना है।


बाजरे के फ़ायदे और नुकसान : Benefits of Millet


बाजरे के फायदे


बाजरा हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ ही  अनेक व्यक्तियों के द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। बाजरे से मिलने वाले अगर हम मुख्य स्वास्थ्य लाभ को जाने तो वह कुछ इस प्रकार है :-


  • अल्सर और एसिडिटी समस्याओं से परेशान व्यक्तियों के लिए बाजारा फायदेमंद है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

  • डायबिटीज वाले मरीजों के लिए भी बाजरा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें ग्लामिक इंडेक्स बहुत ही कम रहता है।

  • दिल से संबंधित समस्या में तथा हृदय संबंधित समस्याओं में तथा इसके अलावा और भी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ी समस्याओं के लिए बाजार फायदेमंद माना जाता है।

  • जो व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहते हैं ऐसे व्यक्ति भी इसे उपयोग में ले सकते हैं क्योंकि वजन भी बाजरे से कम किया जा सकता है। बाजरे में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है। जोकि एक प्रकार का एमीनो एसिड होता है। इस एसिड के चलते भूख कम लगती है और हमें हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इस प्रकार यह हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।

  • बाल झड़ने से पीड़ित व्यक्तियों के लिए प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है और बाजरे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिससे की बाल झड़ने से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल जाता है। पर्याप्त मात्रा में बाजरे का सेवन करने से बाल मजबूत होते है तथा झड़ने से रुकते है।


बाजरे के कुछ ही फ़ायदे आपको बताए गए हैं इसके अलावा भी अनेक फायदे बाजरे के और भी अभी बाकी है। वह जानकारी विस्तार पूर्वक आपको आगे बताई जाएगी तथा बाजरे के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी हम जानेंगे।


बाजरे के फायदे से जुड़ी अन्य जानकारी


अनुसंधान के द्वारा बाजरे को लेकर अनेक प्रकार के खुलासे समय-समय पर किए जाते हैं वहीं अभी हाल ही में यह खुलासा किया गया था कि फाइबर का सेवन महिलाओं के स्तन कैंसर को रोकने में सबसे आसान तरीकों में से एक तरीका है जो महिलाएं 30 ग्राम फाइबर का सेवन करती है या इससे अधिक का सेवन करती है उनका 50% स्तन कैंसर कम होने की संभावना है। इसलिए महिलाओं को भी बाजरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।


बाजरे को डाइट में शामिल करने के तरीके


विभिन्न तरीके हैं जिनसे आप बाजरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे की आप बाजरे की रोटी बना सकते हैं जिस प्रकार से गेहूं की रोटी बनाई जाती है ठीक उसी प्रकार बाजरे की रोटी बनाई जाती है तो आप बाजरे की रोटी बनाकर भी उसका सेवन कर सकते है इसके अलावा बाजरे की खिचड़ी भी बनाई जा सकती है जो स्वाद में भी काफी स्वादिष्ट होती है तो आप चाहे तो बाजरे की खिचड़ी भी बना सकते है।


इसके अलावा बाजरे का उपमा भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाजरे के लड्डू भी बनाए जा सकते हैं तो किसी भी प्रकार से आप बाजरे को डाइट में शामिल करके इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। अनेक व्यक्ति इन्हीं तरीकों को अपनाकर बाजरे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं ठीक उसी प्रकार आप भी कर सकते हैं।


बाजरे के नुकसान


वैसे तो बाजरे से मिलने वाली जानकारीयो के अनुसार बाजरे में हमारे लिए ज्यादा हानिकारक प्रभाव नहीं होते हैं। लेकिन बाजरे को ठीक से पचाने में अत्यधिक समय लगता है और संशोधित करने में भी अत्यधिक समय लगता है जो की हानिकारक साबित हो सकता है। वही जो व्यक्ति हाईपोथारायडिज्म से पीड़ित है ऐसे सभी व्यक्तियों को बाजरे के सेवन को लेकर सावधान रहना चाहिए क्योंकि बाजरे में गोइटेरोगेनिक पदार्थ छोटी मात्रा में उपलब्ध रहते हैं। जो कि शरीर में ओडियन का अवशोषण रोकने का कार्य करता है जिसके चलते थायराइड और घेधा जैसी समस्याएं भी होती है।


निष्कर्ष


बाजरे के फ़ायदे से जुड़ी जानकारी बताने के अतिरिक्त आपको अन्य जानकारी भी बता दी गई है हमें पूरी उम्मीद है कि आपको जानकारी अच्छे समझ में आ गई होगी। इसी प्रकार अगर आप जानकारी को इंटरनेट पर खोजते है तो हमारी इस वेबसाइट के नाम को ध्यान में रखें क्योंकि इस वेबसाइट पर समय-समय पर इसी प्रकार की अनेक जानकारीयां अपलोड की जाती है। अगर बाजरे के फायदे से संबंधित आपके मन में कोई सवाल भी है तो उसका जवाब भी जानने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ