Translate

Brown Top millet क्या है व इसके फायदे

सदियों से हमारे भारत देश के अनेक हिस्सों में ब्राउन टॉप मिलेट की खेती की जा रही है। ब्राउन टॉप बाजरे के अनेक पैकिंग पैकेट आज मार्केट में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से सेल किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दूसरे तरीके से भी इसे बेचा जा रहा है अनेक व्यक्तियों के द्वारा इसे खरीदा जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है अनेक लाभ हमें ब्राउन टॉप बाजरे से मिलते है।


हमारे भारत देश में ब्राउन टॉप मिलेट यानी की बाजरे को अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है जैसे की छोटी कंगनी, खरपड वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में उसे अन्य नाम से जाना जाता है जैसे की पलापुल, अंडकोरा, कोराले आदि। आपने भी इनमें से कोई ना कोई नाम जरूर सुन रखा होगा और कभी ना कभी ब्राउन टॉप मिलेट को भी जरूर देखा होगा चलिए हम ब्राउन टॉप मिलेट क्या है से जुड़ी जानकारी को तथा इसके सभी फायदे से जुड़ी जानकारी को जान लेते हैं ताकि आप भी इस अनाज की जानकारी को जान जाए और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इसे उपयोग में ले सके।


Brown Top millet क्या है व इसके फायदे


Brown Top millet क्या है


Browntop millet का उपयोग लंबे समय से पशुओं के लिए तथा हम इंसानों के लिए किया जा रहा है। Browntop बाजरा एक बहुमुखी और पौष्टिक अनाज माना जाता है जिससे हमें अनेक स्वास्थ्य संबंधित लाभ देखने को मिलते हैं। कहा जाता है कि हमारे भारत देश में इस पौष्टिक अनाज की उत्पत्ति हुई थी जिसके बाद में यह आज वर्तमान समय में अनेक देशों में फैल चुका है तथा हमारे भारत देश में सबसे अधिक मात्रा में ब्राउन टॉप बाजार कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों में उगाया जाता है। 


अनेक महत्वपूर्ण खनिज लवण, विटामिनस तथा संतुलित आहार के लिए पोषक तत्व इस अनाज में मौजूद रहते हैं और जब भी हम इस बाजरे का सेवन करते हैं तो वह पोषक तत्व, विटामिन व खनिज लवण हमारे स्वास्थ्य संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान करने में लाभदायक साबित होते हैं तथा हमारा अनेक रोगों से बचाव करते हैं।


अनेक व्यक्ति है जो आज समय-समय पर अपने दैनिक जीवन में ब्राउन टॉप बाजरे को उपयोग में ले रहे है ताकि उन्हें इससे मिलने वाले लाभ हासिल हो सके। इसमें कार्बोहाइड्रेट पोटैशियम प्रोटीन सोडियम रेशा मोटा आदि पोषक तत्व पाए जाते है और इसी कारण के चलते अनेक व्यक्ति विभिन्न तरीकों से इसे अपनी डाइट में शामिल करके इसका सेवन करते हैं।


Browntop millet के फ़ायदे


Browntop millet से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी जान लेने के बाद में अब हम इसके फायदे को जानेंगे तो इस अनाज के फायदे कुछ इस प्रकार हैं: -


  • मधुमेह रोगियों के लिए बढ़िया है।

  • वजन घटाने में मदद करता है।

  • दिल के लिए अच्छा माना जाता है।

  • बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है तथा बालों को मजबूत किया जा सकता है।

  • कैंसर से बचाने में मदद करता है।

  • हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

  • हृदय से संबंधित समस्याओं में मदद करता है।


इन सभी के अतिरिक्त अभी और भी अनेक फायदे इस बाजरे से हमें मिलते हैं। कुछ मुख्य फायदे आपको ऊपर बता दिए गए हैं। आगे विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई है इससे आपको और भी अच्छे से समझ में आ जाएगा कि आखिर में किस प्रकार से बाजरा हमारे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण अनाज है।


  1. मधुमेह रोगियों के लिए बढ़िया


जी हां यह मधुमेह रोगियों के लिए बढ़िया है क्योंकि इस अनाज में गलाईसेमिल इंडेक्स कम मात्रा में पाया जाता है।  जिसके चलते जब भी इसका सेवन किया जाता है तो रक्त चक्र के स्तर पर बहुत ही कम प्रभाव पड़ता है। वही रक्त चक्र के स्तर को प्रतिबंधित करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की धीमी रिहाई सहायता प्रदान करती है। वही इस आहार में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।


  1. वजन घटाने में मदद करता है


इस अनाज में अमीनो एसिड पाया जाता है और यह एक ऐसा एसिड है जिसकी वजह से एक व्यक्ति को भूख कम लगती और अगर भूख कम लगती है तो आप काफी लंबे समय तक हमें ऐसा महसूस होता है जैसे की हमारा पेट भरा हुआ हो और  हम अत्यधिक खाना खाने से बच जाते है जो कि हमारे वजन को कम करने के लिए काफी जरूरी होता है। वही इस अनाज में फाइबर भी पाया जाता है और फाइबर भी वजन को कम करवाने में मदद देता है।


  1. पोषक तत्वों का भरपूर स्त्रोत


हमारा शरीर जब स्वस्थ रहता है जब हमें संतुलित आहार में सभी पोषक तत्व सभी आवश्यक खनिज लवण और सभी अन्य प्रकार के आवश्यक विटामिन मिल जाते है। और वर्तमान समय में हमें यह सभी पोषक तत्व आसानी से बाजरे में मिल जाते है जिससे कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है और हमारा अनेक बीमारियों से बचाव होता है।


  1. हड्डियों के लिए है फायदेमंद


फॉस्फोरस कैल्शियम मैग्नीशियम आदि इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही सूजन भंगुर हड्डियों आदि के लिए भी ब्राउन टॉप बाजरा अच्छा माना जाता है।


Browntop millet का उपयोग


अनेक प्रकार की खाद्य पदार्थ को बनाने के लिए इसे उपयोग में लिया जाता है ताकि इसमें मौजूद पोषक तत्व व्यक्तियों तक पहुंच सके बाजरे का दलिया भी बनाया जा सकता है तथा रोटी खिचड़ी आदि भी बनाई जा सकती है तथा इसके उपयोग के जरिए बिस्किट भी बनाए जाते हैं। जैविक कीटनाशक के लिए भी इसे उपयोग में लिया जाता है। वही बाजरे से अनेक आवश्यक सामग्रीया भी बनाई जाती है।


निष्कर्ष


Browntop millet क्या है व इसके फायदे को लेकर जानकारी हमने जान ली है वही जिन क्षेत्रों के अंतर्गत इसकी खेती नहीं की जा सकती है वहां पर इसे पैसे देकर खरीद कर घर पर लाया जाता है और फिर अपनी डाइट में इसे शामिल किया जाता है राजस्थान राज्य के अनेक इलाकों में बाजरे की रोटी बनाई जाती है जो की स्वाद में काफी स्वादिष्ट होती है। 


Browntop millet से जुड़ा यदि अब आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो अपना कोई भी महत्वपूर्ण सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं वहीं इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ