Translate

कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी व इसके फायदे

वर्तमान समय में खेती करने वाले किसान अनेक प्रकार की मशीनरी का उपयोग खेती करने के लिए करते हैं। मशीनरी के कारण आज किसानों को अनेक फायदा खेती करने में मिल रहा है। मशीनरी के के चलते वर्तमान समय में किसानों का काम भी काफी आसान हो चुका है और काफी तेज भी। अगर आप भी खेती करने वाले किसान है तो ऐसे में आपको कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी के बारे में जानकारी अवश्य जाननी चाहिए। 


अगर आप कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी के बारे में जानकारी को जान जाते हैं तो उसके बाद में अन्य किसानों की तरह आप भी कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी को उपयोग में लेकर आसानी से खेती कर सकेंगे। गांव में रहने वाले अधिकतम व्यक्ति कृषि करके ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और लगभग सभी व्यक्ति आज मशीनरी को उपयोग में ले रहे हैं लेकिन फिर भी जिन व्यक्तियों को जानकारी नहीं है या फिर जो व्यक्ति जानकारी को जानने के उद्देश्य से इस लेख को पढ़ रहे हैं दोनों के लिए आज का यह लेख महत्वपूर्ण होने वाला है। 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली कुछ प्रमुख मशीनरी कुछ इस प्रकार है जैसे की ट्रैक्टर, हल, थ्रेसर, ड्रिल मशीन, प्लाव,  इरीगेशन सिस्टम, पावर टिलर, फर्टिलाइजर स्प्रेडर आदि। इस मशीनरी के अलावा अभी और भी मशीनरी बाकी है जिसका उपयोग भी किसान आवश्यकता अनुसार खेती में करता है। सभी अलग-अलग कामों के लिए उपयोग में ली जाती है। लंबे समय से खेती करने वाले किसानों के पास लगभग सभी मशीनरी से जुड़ी जानकारी मौजूद रहती है। 


कृषि के पारंपरिक तरीकों की तुलना में आधुनिक तरीके बहुत ही तेज है जिसमें मशीनरी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इसके कारण ही आज अनेक दिनों का काम कुछ ही घंटे में समाप्त किया जा सकता है। वही मशीनरी का उपयोग खेती की सफाई से लेकर फसल की कटाई तक किया जाता है सभी किसान अपनी आवश्यकता अनुसार मशीनरी को उपयोग में लेते है। चलिए हम इस मशीनरी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक जानते है ताकि आसानी से इसे समझा जा सके। 


ट्रैक्टर 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी


ट्रैक्टर के बारे में लगभग सभी व्यक्तियों को जानकारी है खेती के लिए ट्रैक्टर एक बहुत ही महत्वपूर्ण मशीन है, और सभी खेती करने वाले किसान अपनी आवश्यकता अनुसार वर्तमान समय में ट्रैक्टर को उपयोग में ले रहे हैं। ट्रैक्टर का उपयोग खेत की जुताई करने के लिए किया जाता है इसके अलावा फसल की कटाई बुवाई तथा आदि कामों के लिए किया जाता है ट्रैक्टर के साथ कटाई बुनाई तथा जुताई की मशीनों को जोड़ा जाता है। इसके अलावा भी अनेक आवश्यक अन्य मशीनों को जोड़ा जाता है और फिर आवश्यकता अनुसार कार्य पूरा किया जाता है। कुछ इस प्रकार खेती के लिए ट्रैक्टर महत्वपूर्ण है। 


कुछ व्यक्ति जिनके पास अत्यधिक खेती करने के लिए जमीन होती है वह अपना स्वयं का ट्रैक्टर खरीद कर रखते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उसे उपयोग में लेते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के ट्रैक्टर से काम करवाकर उन्हें कुछ पैसे देते है इस प्रकार से इस मशीन को उपयोग में लिया जाता है। 


हल 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी


हल का उपयोग भी खेती करने वाले किसान करते हैं हल का उपयोग करके खेत की जुताई की जाती है इसके अलावा मिट्टी को पलटने का कार्य भी हल द्वारा ही किया जाता है। जब भी खेत में बुवाई का कार्य किया जाता है उससे पहले खेत की जुताई करनी होती है और उस कार्य को करने के लिए हल मशीन को उपयोग में लिया जाता है। हल मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोड़ा जाता है और फिर किसान के द्वारा गहरी जुताई की जाती है। इससे जमीन में उपस्थित पोषक तत्व ऊपर आ जाते है तथा मिट्टी भी हल्की हो जाती है। हल के उपयोग के कारण किसान को अनेक लाभ मिलते हैं। 


थ्रेसर 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी

थ्रेसर मशीन का इस्तेमाल पौधे से बीज को अलग करने के लिए किया जाता है। जब भी फसल पक कर तैयार हो जाती है तो उसके बाद में पौधे से बीज को अलग करने के लिए अक्सर किसान थ्रेसर मशीन को ही उपयोग में लेते है क्योंकि इसकी सहायता से आसानी से बहुत ही कम समय में पौधे से बीज को अलग किया जा सकता है। गेहूं, सोयाबीन, मसूर, मूंग, आदि फसल पक जाने के बाद में तथा इनके अलावा भी अनेक प्रकार की फसल जो की उगाई जाती है वह पक जाने के बाद में बीज अलग करने के लिए इसी मशीन को उपयोग में लिया जाता है। 


लगभग सभी राज्यों में यह मशीने मौजूद है। वही जिन राज्यों में सबसे अधिक ऐसी फैसले उगाई जाती है जिनसे बीज को अलग करना होता है। वहां पर सबसे अधिक थ्रेसर मशीन आपको देखने को मिल जाएगी। किसानों के पास अपनी स्वयं की थ्रेसर मशीन भी रहती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ किसान अन्य व्यक्तियों के पास रहने वाली थ्रेसर मशीन को भी उपयोग में लेकर पौधे से बीज को अलग करवाते हैं। खेती करने के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मशीन है। 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी से फायदे 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी से किसानों को अनेक फायदे मिलते है जैसे की थ्रेसर मशीन का उपयोग करके बहुत ही कम समय में यानी कि समय की बचत करके पौधों से अनाज को निकाला जा सकता है, इसके अलावा मेहनत भी बहुत ही कम करनी होती है। हल मशीन के उपयोग के चलते भी किसानों को अनेक लाभ मिलता है जैसे की खेत में बारीक खेती योग्य मिट्टी बन जाती है, खेत की मिट्टी एक जैसी हो जाती है जिससे कि जल भराव की समस्या देखने को नहीं मिलती है। इसके अलावा मिट्टी उलट पलट हो जाती है। 

अन्य मशीनों से भी अनेक अन्य लाभ मिलते हैं। 


निष्कर्ष 


कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी को लेकर अब हमने विस्तार पूर्वक जानकारी को जान लिया है हम पूरी उम्मीद करते हैं कि आपको जरूर कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी को लेकर जानकारी समझ में आई होगी। कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनरी को लेकर आप अन्य सवाल भी हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ